विज्ञापन

Sharad Kapoor News: शरद कपूर को आर्थिक मदद देकर ली गई वापस? आरोपों पर राहुल गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी

शरद कपूर को दी गई आर्थिक मदद को लेकर उठे विवाद पर राहुल गुप्ता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि मदद पूरी तरह मानवीय आधार पर की गई थी, न कि किसी प्रचार के लिए.

Sharad Kapoor News: शरद कपूर को आर्थिक मदद देकर ली गई वापस? आरोपों पर राहुल गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी
शरद कपूर फोटो

बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उनकी स्थिति और उनसे जुड़े घटनाक्रम को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं. अब इस मामले में समाजसेवी राहुल गुप्ता का नाम भी सामने आया है. राहुल गुप्ता के मुताबिक, मुंबई के एक पांच सितारा होटल में उनकी मुलाकात शरद कपूर से हुई थी. इस दौरान अभिनेता की परिस्थितियों के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने उन्हें आर्थिक मदद देने का फैसला किया. हालांकि, इस सहायता को लेकर बाद में सोशल मीडिया पर सवाल भी उठे हैं.

मुंबई के होटल में हुई थी शरद कपूर से मुलाकात

राहुल गुप्ता के अनुसार, मुंबई के एक पांच सितारा होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात शरद कपूर से वैलेट पार्किंग एरिया के पास हुई थी. अभिनेता से जुड़े वायरल वीडियो और उसके बाद सामने आई परिस्थितियों की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपनी तरफ से आर्थिक सहायता देने की पेशकश की. राहुल का कहना है कि उन्होंने यह मदद किसी प्रचार या निजी फायदे के लिए नहीं, बल्कि मानवीय आधार पर की थी. उनके मुताबिक, शरद कपूर ने भी सहायता स्वीकार की और इसके लिए उनका आभार जताया. इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे राहुल के अनुसार अभिनेता की जानकारी और सहमति से रिकॉर्ड किया गया था.

आर्थिक मदद को लेकर सामने आया दूसरा पक्ष

इस मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब शरद कपूर की सहयोगी हेमा चौधरी ने एक वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद आर्थिक सहायता वापस ले ली गई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा शुरू हो गई. वहीं, राहुल गुप्ता ने इन आरोपों को लेकर अपनी सफाई दी है. उनका कहना है कि सहायता देने के पीछे उनकी मंशा पूरी तरह मानवीय थी और इस मामले को तथ्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए.

कौन हैं राहुल गुप्ता?

राहुल गुप्ता पिछले करीब 10 वर्षों से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं. उनके मुताबिक, उन्होंने बिहार में गंभीर रूप से झुलसे एक बच्चे के इलाज के लिए मदद जुटाने के साथ-साथ बिहार, असम और नेपाल में बाढ़ प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने में भी योगदान दिया है. शरद कपूर के मामले में भी उन्होंने इसी मानवीय सोच के तहत मदद का हाथ बढ़ाने की बात कही है.फिलहाल शरद कपूर से जुड़ा यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें: 'रामायण' अब सिर्फ देखी नहीं, सुनी भी जाएगी, दृष्टिबाधित दर्शकों के लिए आए सभी 78 एपिसोड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharad Kapoor, Rahul Gupta, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com