- संजय दत्त की फोटो हुई वायरल
- एक्टर लग रहे हैं काफी कमजोर
- अस्पताल से फोटो वायरल
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की हाल ही में कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में एक्टर काफी कमजोर नजर आ रहे हैं. तस्वीर एक अस्पताल की है, जिसमें संजय दत्त (Sanjay Dutt Photo Viral) किसी डॉक्टर के साथ खड़े हुए हैं. बता दें, कुछ ही दिनों पहले इस बात का खुलासा हुआ था कि एक्टर संजय दत्त को कैंसर है और उन्होंने इसके कारण फिल्मों से फिलहाल ब्रेक ले लिया है. वहीं, संजय दत्त की इस फोटो को देख हर कोई हैरान है और फैन्स उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस फोटो में संय दत्त (Sanjay Dutt Twitter) काफी कमजोर लग रहे हैं. तस्वीर में एक्टर ने ब्लू कलर की शर्ट पहनी हुई है, साथ ही एक स्लिंग बैग लटकाया हुआ है. संजय दत्त की इस फोटो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "बाबा आप तो बहुत कमजोर हो गए हैं." अपनी तबियत को लेकर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने एक ट्वीट करते हुए कहा था, "हाय दोस्तों, मैं अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए छोटा-सा ब्रेक ले रहा हू्ं. मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं और मैं अपने शुभचिंतकों से आग्रह करता हूं कि वे चिंता न करें या अनावश्यक रूप से अटकलें न लगाएं."
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो संजय दत्त (Sanjay Dutt) आखिरी बार फिल्म 'सड़क 2 (Sadak 2)' में नजर आए थे. हालांकि, इस फिल्म को ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इससे पहले संजय दत्त अर्जुन कपूर और कृति सेनन के साथ फिल्म 'पानीपत (Panipat)' में नजर आए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं