गुजरे जमाने के दो एक्टर राजेंद्र कुमार और सुनील दत्त से खास तालुकात रखने वाले एक्टर कुमार गौरव को कौन नहीं जानता. कुमार गौरव एक्टर राजेंद्र के बेटे तो सुनील दत्त के दामाद हैं. रिश्ते में वह संजय दत्त के जीजा भी हैं. 80 के दशक में वह अपने साले संजय दत्त को पर्सनैलिटी और एक्टिंग में कड़ी टक्कर देते थे. संजय और कुमार गौरव जिगरी यार भी थे. एक समय में कुमार गौरव का जलवा हुआ करता था. आपको बता दें कि कुमार गौरव अपनी डेब्यू फिल्म से ही रातों-रात स्टार बन गए थे और हर फिल्म में उनका हिट होना तय होता था. लेकिन एक्टर के घमंड ने उनका बना बनाया करियर बर्बाद कर दिया. कैसे आइए जानते हैं.

कुमार गौरव (Sanjay Dutt Brother In Law) ने साल 1981 में फिल्म लव स्टोरी से डेब्यू किया था. लव स्टोरी 80 के दशक की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म से उनकी किस्मत चमकी और एक के बाद एक फिल्म मिलने लगी. कुमार अपनी हैंडसम पर्सनैलिटी से भी चर्चा में रहते थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

कुमार अपनी डेब्यू फिल्म की हीरोइन विजयता पंडित संग रिलेशनशिप में आ गए थे. लेकिन उन्होंने पिता के कहने में यह रिश्ता तोड़ दिया था. वहीं, कुमार ने राज कपूर की बेटी से भी सगाई तोड़ थी और फिर पिता के कहने पर शादी रचाई.

कुमार गौरव ने साल 1984 में सुनील दत्त की बेटी और संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी रचाई थी. कुमार गौरव ने अपने बने बनाए करियर को खुद ही बर्बाद कर लिया था. इसकी वजह थी नई एक्ट्रेस के साथ काम ना करने की जिद.

एक्टर अपनी पहली ही फिल्म से खुद को सुपरस्टार समझने लगे थे और नई-नई एक्ट्रेस संग काम करने से मना करते थे.

ऐसा करना खुद एक्टर के लिए भारी पड़ गया, क्योंकि नई-नई एक्ट्रेस संग काम ना करने के चलते उनके हाथ से फिल्में निकलती रहीं.

कुमार गौरव ने राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस मंदाकिनी संग भी काम करने से मना कर दिया था.

क्टर के इस घमंड की वजह से उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गया और देखते ही देखते उनका फिल्मी करियर गर्त में चला गया.
यह भी पढ़ें: लोहा फिल्म में 14 साल का चाइल्ड आर्टिस्ट, बड़ा होकर बना 90s का सुपरस्टार, 39 साल बाद देख झूम उठे फैंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं