वहीदा रहमान अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं. वहीदा रहमान ने उस दौर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. वहीदा रहमान की एक बहुत ही पुरानी फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनके साथ इंडस्ट्री के तीन दिग्गज लोग नजर आ रहे हैं. वहीदा रहमान को तो लोग पहचान जा रहे हैं, लेकिन उनके साथ नजर आ रहे तीनों लड़कों को पहचानना लोगों के लिए चैलेंज बन गया है. क्या आप बता सकते हैं कि तस्वीर में वहीदा रहमान के सबसे राइट में छोटी हाइट वाला लड़का कौन है? अगर नहीं समझ आ रहा तो चलिए आपको हिंट दे देते हैं. यह लड़का एक समय में बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय कहलाता था.
पहचान गए? अगर नहीं तो बता दें, कि वहीदा रहमान के साथ दिखाई देने वाला लड़का और कोई नहीं बल्कि कुमार गौरव हैं. साल 1981 में आई फिल्म 'लव स्टोरी' के बाद कुमार गौरव की इमेज चॉकलेटी हीरो की बन गई थी. यह फिल्म यंगस्टर्स को बहुत पसंद आई थी और इसके बाद कुमार गौरव रातों रात स्टार बन गए थे. इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों की इस पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसे bollywoodtriviapc नाम के इंस्टा हैंडल से शेयर करते हुए लिखा गया है, "रितु नंदा के वेडिंग रिसेप्शन में वहीदा रहमान के साथ कुमार गौरव, दिलीप धवन और बोनी कपूर ". बता दें, रितु नंदा राज कपूर की बेटी थीं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कुमार गौरव रिश्ते में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीजा लगते हैं. उन्होंने नम्रता दत्त से शादी रचाई है. लव स्टोरी के अलावा कुमार गौरव नाम, तेरी कसम, रोमांस, लवर्स जैसी अन्य फिल्मों में भी नजर आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं