पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत मामले की अभी तक गुत्थी नहीं सुलझी है. उन्होंने 14 जून को खुदकुशी की और जैसे ही ये खबर सामने आई. इसके नए नए एंगल सामने आने लगे. संचिता के साथ काम कर चुके सोरब बेदी ने बताया कि वह परेशान थीं. संचिता के भाई ने भी एक्ट्रेस के स्ट्रेस में होने की बात अब इस मामले में उनके पिता ने भी कुछ इसी तरह की स्टेटमेंट दी. संचिता के पिता ने कहा, अपसेट तो वो रहती ही थी. उसने हमें वजह नहीं बताई, बस इतना ही पर वो अपसेट रहती थी. मतलब वो जब अच्छे मूड में होती थी, तब भी अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी. यह बात हमारे ध्यान में आई थी और इसीलिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे. बस उतना ही वक्त, समझो कि आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो. लेकिन वो इतने डिप्रेशन में चली गई, यह हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी. (इनपुट: मनोज सातवी)
'मेरी बेटी को कोई टॉर्चर कर रहा था'
उन्होंने कहा, उसे टॉर्चर किया जा रहा था. उसे कोई न कोई पैसों को लेकर या किसी न किसी बात को लेकर मांग करके, उसे टॉर्चर और हैमरिंग कर ही रहा था. किसी न किसी मामले में यह हो ही रहा था. मतलब वो बात अब मेरे सामने साफ होगी ही, पर निश्चित रूप से ऐसा कुछ हो रहा था. प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने आखिर में कहा, मेरी... मेरी बेटी क्या, भारत की सभी बेटियां क्या... आखिर वो मेरी ही बेटी है. मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए, भारत की सभी बेटियों को... सिर्फ मेरी एक बेटी को ही नहीं, बल्कि भारत की सभी बेटियों को न्याय मिलना चाहिए.

Photo Credit: Sanchita ugale
संचिता की मौसी बोली 4 महीने से परेशान अपसेट थी वो
इस मामले पर संचिता की मौसी से भी एनडीटीवी ने बात की. उन्होंने कहा, संचिता दो-चार महीनों से अपसेट थी. जिसने भी उस पर टॉर्चर किया उसके खिलाफ कार्रवाई हो. संचिता की दोस्त जसिका ने कहा, कभी एहसास नहीं हुआ की वो इतनी तकलीफ़ में है और कोई कदम उठा सकती है. बता दें कि इस मामले में अभी जांच जारी है और इस केस को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: Sanchita Ugale suicide case: AICWA ने की हाई लेवल जांच की मांग, 22 साल की एक्ट्रेस की मौत पर उठे सवाल
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं