गायक गुरदीप मेहंदी ने उत्तराखंड में नवरात्रि कार्यक्रम में अपने पिता दलेर मेहंदी के परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद के बीच उनकी सेहत के बारे में बात की. गुरदीप ने बताया कि उनके पिता की तबीयत पहले से बेहतर है. गुरदीप मेहंदी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में पिता दलेर मेहंदी को लेकर चल रहे विवाद पर बात करने से इनकार किया. उन्होंने कहा, "वो अभी पहले से बेहतर हैं." बता दें कि 18 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि के मौके पर उत्तराखंड में सालाना सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन और विकास मेले में दलेर मेहंदी मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे. इसी दौरान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और उनकी परफॉर्मेंस रुकवा दी थी. मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था कि वे शराब के नशे में हैं, ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं और 35 लाख रुपए की भारी रकम लेने के बावजूद लिप-सिंक कर रहे हैं.
दलेर मेहंदी के परिवार और समर्थकों के अनुसार, उनकी हाल ही में एक सर्जरी हुई थी और उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. डॉक्टरों का भी यह कहना है कि बिना किसी मेडिकल जांच के सिर्फ आवाज लड़खड़ाने या बोलने में परेशानी के आधार पर शराब पीने का आरोप लगाना सही नहीं है. दलेर मेहंदी के भाई और गायक मीका सिंह ने इन आरोपों का कड़ा विरोध किया और चुनौती दी कि यदि कोई साबित कर दे कि दलेर शराब पीते हैं तो वे गाना छोड़ देंगे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मीका ने इस मामले में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की. कमीडियन कपिल शर्मा, सिंगर इला अरुण, और गायक बादशाह समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया और इस तरह के सार्वजनिक व्यवहार पर आपत्ति जताई. इस विवाद के बढ़ने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीका सिंह से फोन पर बातचीत की और कहा कि उत्तराखंड में कलाकारों का हमेशा सम्मान होता है और गलतफहमी को बातचीत से दूर किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं