हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की फिल्म सनम तेरी कसम 9 साल पहले रिलीज हुई थी. नौ साल पहले ये फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी मगर जब इसे इस वैलेंटाइन वीक पर दोबारा रिलीज किया गया है तब से ये छा गई है. लोग एक नहीं बल्कि दो-दो बार जाकर सनम तेरी कसम देख रहे हैं. ये फिल्म बाकी फिल्मों से भी अच्छी कमाई कर रही है. इतना ही नहीं सनम तेरी कसम ने अपना लाइफटाइम कलेक्शन भी बीट कर दिया है. जिस तरह से ये कमाई कर रही है उसे देखकर कहा जा सकता है कि सनम तेरी कसम 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है. फिल्म के 100 करोड़ के कलेक्शन के बारे में इसकी डायरेक्टर जोड़ी राधिका रावल और विनय सपरू ने एनटीडीवी को चौंकाने वाली जानकारी दी.
सनम तेरी कसम के डायरेक्टर्स ने एनडीटीवी से खास बातचीत में फिल्म के कलेक्शन को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये क्रॉस करेगा. अभी कलेक्शन 70 करोड़ के करीब पहुंच चुका है. हां ये कह सकते हैं कि इस वक्त हिंदुस्तान के सिनेमा की सबसे बड़ी रीरिलीज हुई है. तो ये अपनेआप में हिस्ट्री में बन जाता है. फिल्म के मेकर्स ने कहा कहीं न कहीं इसमें महादेव की कृपा भी शामिल है.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
सनम तेरी कसम को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. ये फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई थी. सनम तेरी कसम के मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी है. जिसके बाद से फैंस में इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट हैं. अब देखना होगा फिल्म की कास्ट में कौन नजर आने वाला है. हालांकि 'सनम तेरी कसम 2' से पहले 'जानम तेरी कसम' रिलीज होगी, जिसे 14 फरवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं