पूर्व एक्ट्रेस सना खान इन दिनों पति मुफ़्ती अनस सैयद के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने गई हैं. भले ही वे अब ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा न हों, लेकिन फैंस आज भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. बीते दिनों उनका पति के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अनस उन्हें जोर-जोर से झूला झुलाते नजर आ रहे थे. फैंस इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए थे. वहीं अब सना ने एक और वीडियो शेयर किया है, जो यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
सना खान ने की बत्तख की सवारी
हाल ही में सना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे मालदीव के पूल में प्लास्टिक के एक बत्तख पर बैठी इंजॉय करती हुई दिख रही हैं. वीडियो में अनस उनसे पूछते हैं कि 'मजा आ रहा है?', जिसका जवाब सना जोरों से चिल्लाते हुए 'यस' में देती हैं. तभी अचानक सना अपना बैलेंस खो देती हैं और पूल में धड़ाम से गिर जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस भी कमेंट कर अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. इस फनी वीडियो को शेयर करने के साथ ही सना लिखती हैं, 'टाइमिंग तो देखो मेरे फॉल की. अल्लाह की कुदरत पे. बहुत तेज हवा है इसलिए इसे संतुलित करना बहुत कठिन है'.
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर
बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं सना खान
आपको बता दें कि सना का जन्म मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की थी. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम किया. सना हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं. सना ने पिछले साल सूरत के कारोबारी मुफ़्ती अनस सैयद के साथ निकाह किया था, जो कि लोगों के बीच खूब चर्चा में रही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं