विज्ञापन

लौट रहा है समय रैना का विवादित शो, पहले ही एपिसोड में नजर आएंगी ये दो एक्ट्रेस

स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन आ रहा है. इस शो की एक तस्वीर लीक हुई है जिसमें दो खास मेहमानों का खुलासा हो गया है.

लौट रहा है समय रैना का विवादित शो, पहले ही एपिसोड में नजर आएंगी ये दो एक्ट्रेस
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन जल्द
Social Media
नई दिल्ली:

समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट बहुत जल्द ही शुरू होने वाला है. इस शो में शामिल होने वाले कुछ मेहमानों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हुई है. बस यहीं से शो के अगले सीजन के जल्द शुरू होने की अपडेट आई और साथ ही साथ भी पता चल गया कि आने वाले खास एपिसोड्स में शामिल होने वाले मेहमानों दो नाम कौनसे होने वाले हैं. चलिए बता देते हैं ये कोई और नहीं बल्कि अल्फा स्टार आलिया भट्ट और शारवरी वाघ हैं. ये दोनों एक्ट्रेसेज समय रैना के पहले एपिसोड के मेहमान होंगे.  

अल्फा में क्या है खास?

आलिया भट्ट और शारवरी वाघ की ये फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है. ये फिल्म एक साइंस फिक्शन बताई जा रही है. शिव रवैल के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में बॉबी देओल मेन विलेन के रोल में हैं. ये फिल्म पहले दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई. अल्फा के अलावा आलिया की लव एंड वॉर भी पाइप लाइन में है. लव एंड वॉर में आलिया के साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं.

कान्स 2026 की वजह से हुईं ट्रोल

फिल्मों के अलावा आलिया हाल में कान्स 2026 में अपनी मौजूदगी की वजह से चर्चा में रहीं. एक्ट्रेस लॉरियल पैरिस की ब्रैंड अंबेसडर के तौर पर पहुंची थीं. यहां रेड कार्पेट पर उनकी स्टाइलिंग में तो कोई कमी नहीं थी लेकिन रेड कार्पेट पर उन्हें इग्नोर किया जाना कई लोगों की आंखों में खटका. इस पर आलिया का एक वीडियो सामने आ गया जिसमें वो लोगों को हाथ हिला रही थीं और फ्लाइंग किस दे रही थीं. लोगों का कहना था कि अगर कोई आलिया की तस्वीर ले ही नहीं रहा है तो वह हाथ किसे हिला रही हैं? किसे फ्लाइंग किस दे रही हैं? शोभा डे ने आलिया की टांग खींचते हुए इतना तक कह दिया कि आलिया अपनी मेकअप और स्टाइलिंग टीम को फ्लाइंग किस दे रही थीं.

यह भी पढ़ें: इंटिमेट सीन से तस्वीरें निकाल पॉर्न साइट पर कर दी थीं अपलोड, एक्ट्रेस की जिंदगी की कड़वी याद बने वो दिन

यह भी पढ़ें: द केरल स्टोरी 2 की एक्ट्रेस का छलका दर्द, 'मुझे सांवले रंग की वजह से रिजेक्ट किया गया था, मैं 7 साल की थी' 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com