विज्ञापन

गोविंदा के बेटे की डेब्यू फिल्म की पहली झलक आई सामने, जानें 'हीरो की हॉररिन' के बारे में सबकुछ 

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की डेब्यू फिल्म 'हीरो की हॉररिन' का मोशन पोस्टर सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

गोविंदा के बेटे की डेब्यू फिल्म की पहली झलक आई सामने, जानें 'हीरो की हॉररिन' के बारे में सबकुछ 
गोविंदा के बेटे की डेब्यू फिल्म की पहली झलक, 'हीरो की हॉररिन' का आया अपडेट
Instagram

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा 29 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. वह साजिद खान की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'हीरो की हॉररिन' से डेब्यू करेंगे, जिसके मेकर्स ने शुक्रवार को मोशन पोस्टर रिवील कर दिया. यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का मिश्रण देखने को मिलेगा. पहली झलक सामने आते ही लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है और इसके टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. 

यशवर्धन आहूजा की डेब्यू फिल्म की पहली झलक आई सामने

मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें फिल्म के डरावने किरदार की एक झलक दिखाई गई है. लंबे बालों वाली, खून जैसी लाल साड़ी पहने, कटा-फटा चेहरा, चमकती सफेद आंखें, नुकीले दांत और पंजे जैसे हाथों वाली एक एंटिटी धुएं और अंधेरे के बीच नजर आ रही है. यह तस्वीर फिल्म की डरावनी दुनिया की झलक देती है, जिसमें एक महिला की मौजूदगी है, जो बिल्कुल भी वेलकम करने वाली नहीं लग रही. अगर टाइटल एक 'हॉररिन' का वादा करता है, तो फर्स्ट लुक से लगता है कि यह एक ऐसी मुलाकात होगी, जिसके बारे में दर्शकों को दो बार सोचना पड़ेगा. हालांकि इस झलक में यशवर्धन नजर नहीं आए हैं, जिसके चलते फैंस उन्हें देखने का इंतजार करते दिख रहे हैं. पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने लिखा, "हीरोइन दिल ले जाती है, हॉररिन दिल खा जाती है."

ये भी पढ़ें- 72 साल पुराना गाना, जिसके बिना बाल दिवस है अधूरा, अनाथ बच्चों की उम्मीदों को आशा और रफी ने खूबसूरती से निखारा

हीरो की हॉररिन की कास्ट

'हाउसफुल' फेम साजिद खान द्वारा निर्देशित फिल्म से अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं. उनके साथ फिल्म में, 'लापता लेडीज' फेम अभिनेत्री नितांशी गोयल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. वहीं, यशवर्धन की असल जिंदगी की मां सुनीता आहूजा भी इस फिल्म में उनकी मां की भूमिका निभाती दिखेंगी.फिल्म में चंकी पांडे, जेमी लीवर, बृजेंद्र काला, सिमरत कौर रंधावा और कृष्णा अभिषेक भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इसके अलावा फिल्म में गोविंदा का एक खास कैमियो भी होने की चर्चा है. 

हीरो की हॉररिन के बारे में 

जय हो मीडिया वेंचर्स के प्रोडक्शन में बनी और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड द्वारा पेश की गई इस फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर और अमर बुटाला ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का एक मनोरंजक मिश्रण है, जिसमें अलौकिक तत्वों के साथ भरपूर हंसी-मजाक और यशवर्धन का शानदार डांस देखने को मिलेगा. यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- जोश एक्टर कहां हैं? हेल्थ संबंधी परेशानियों से जूझ रहे शरद कपूर, 4 पालतू डॉग को भेजना पड़ा शेल्टर होम, इमोशनल हुए एक्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda Son, Yashwardhan Ahuja, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com