विज्ञापन

कल्पना पटवारी का सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग, 19 साल पहले अक्षय-कैटरीना ने बनाया हिट, 90% लोग होंगे अनजान

कल्पना पटवारी ने भोजपुरी गानों और छठ गीतों के अलावा बॉलीवुड सॉन्ग को भी आवाज दी है, जिसमें से दो गाने तो आज भी डांस सॉन्ग के रुप में पॉपुलर हैं. 

कल्पना पटवारी का सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग, 19 साल पहले अक्षय-कैटरीना ने बनाया हिट, 90% लोग होंगे अनजान
कल्पना पटवारी का बॉलीवुड गाना, 19 साल पहले अक्षय कैटरीना ने बनाया सुपरहिट
YouTube
नई दिल्ली:

भोजपुरी और लोक संगीत के लिए मशहूर सिंगर कल्पना पटवारी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, जिन्होंने असम की होने के बावजूद भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई. उनके छठ गीत से लेकर आम्रपाली दुबे पर फिल्माए गए मरून कलर सड़िया को फैंस ने खूब प्यार दिया है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कल्पना पटवानी ने बॉलीवुड के सुपरहिट गीतों को भी आवाज दी है, जिसमें से एक तो 19 साल पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया था. वहीं हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कल्पना पटवारी के इन बॉलीवुड गानों के बारे में जानने के बाद फैंस भी हैरान हैं. 

कल्पना पटवारी का सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग

पॉडकास्ट में जब उनके बॉलीवुड गीतों के बारे में पूछा जाता है तो फैंस को बताया जाता है कि उन्होंने वेलकम फिल्म के ऊंचा लंबा कद और गंदी बात को भी आवाज दी थी. इसे जानकर कई फैंस हैरान हैं और हैरानी वाला इमोजी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि वह नहीं जानते थे कि इन कल्पना पटवारी ने इन गानों को आवाज दी है. 

ऊंचा लंबा कद गाने के बारे में 

कल्पना पटवारी का अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म वेलकम (Welcome) का सुपरहिट गाना 'ऊंचा लंबा कद' आज भी पार्टी और डांस प्लेलिस्ट का हिस्सा है. इस गाने को उन्होंने आनंद राज आनंद के साथ गाया था और रिलीज होते ही चार्टबस्टर बन गया था. इस गाने को आनंद राज आनंद ने ही कंपोज किया था. 

ये भी पढ़ें- शारदा सिन्हा के 5 छठ गीत, केलवा के पात पर से लेकर पहिल पहिल हम कईनी तक, आजतक नहीं हुए फीके

गंदी बात गाने के बारे में  

शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म आर राजकुमार का गाना 'गंदी बात' साल 2013 के सबसे बड़े डांस नंबरों में शामिल था. इस गाने को मीका सिंह और कल्पना पटवारी ने गाया था. गाने के बोल अनुपम अमोद ने लिखे थे, जबकि संगीत प्रीतम ने दिया था. भोजपुरी टच और देसी अंदाज वाली आवाज के कारण कल्पना पटवारी की गायकी को खूब पसंद किया गया था.  

कल्पना पटवारी के बारे में 

कल्पना पटवारी ने भोजपुरी के कई सुपरहिट गाने गाए हैं. उन्होंने मनोज तिवारी, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', खेसारी लाल यादव सहित कई बड़े कलाकारों के साथ काम भी किया है. वहीं भोजपुरी छठ गीत केलवा के पात पर उगेलन सूरज देव, उग हो सुरुज देव, कांच ही बांस के बहंगिया, छठी मईया आईं अंगना, मारबो रे सुगवा धनुष से, रुनुकी-झुनकी मांगीला, निंदिया के मातल सुरुज अंकिया ना खोले, चार पहर राती जल थल सेविला कल्पना पटवारी के फेमस गाने हैं. जबकि भोजपुरी सॉन्ग ए गणेश के पापा, गोरिया चांद के अंजोरिया, ओठलाली से रोटी बोर के, पांडे जी का बेटी और जोगाड़ कईले बानी जैसे गानों के लिए भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है.

ये भी पढ़ें- 72 साल पुराना गाना, जिसके बिना बाल दिवस है अधूरा, अनाथ बच्चों की उम्मीदों को आशा और रफी ने खूबसूरती से निखारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalpana Patowary, Kalpana Patowary Bollywood Songs, Hindi Song, Uncha Lamba Kad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com