विज्ञापन

इंटिमेट सीन से तस्वीरें निकाल पॉर्न साइट पर कर दी थीं अपलोड, एक्ट्रेस की जिंदगी की कड़वी याद बने वो दिन

सेक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे सीरीज की रिलीज के बाद से कुछ गलत वजहों से चर्चा में रही. उन्हें आज भी इस चीज का दुख है कि ये टैग उनसे आज तक चिपका हुआ है.

इंटिमेट सीन से तस्वीरें निकाल पॉर्न साइट पर कर दी थीं अपलोड, एक्ट्रेस की जिंदगी की कड़वी याद बने वो दिन
सेक्रेड गेम्स एक्ट्रेस बोली- लोग आज भी उसी किरदार से याद करते हैं
Social Media
नई दिल्ली:

साल 2018 में आई सेक्रेड गेम्स एक बड़ी हिट साबित हुई थी. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार ने हर किसी को अपना फैन बना लिया और इसने दर्शकों को ओटीटी की दुनिया का मुरीद बना दिया. इस सीरीज की एक और वजह से चर्चा में रही और वो थीं एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे. राजश्री ने इस कमर्शियली सक्सेसफुल वेब सीरीज में सुभद्र का किरदार किया था जो कि गणेश गायतोंडे की पत्नी थी. 

राजश्री का किरदार अच्छा था. उन्हें नवाजुद्दीन के साथ पसंद किया गया लेकिन उनका नाम चर्चा में इस किरदार की वजह से नहीं बल्कि कुछ न्यूड और इंटिमेट सीन की वजह से चर्चा में रहा. दरअसल एक्ट्रेस ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ कुछ इंटिमेट सीन शूट किए थे. इन सीन को एडिट करके पॉर्न साइट पर अपलोड कर दिया गया. राजश्री इस बारे में कई बार बात कर चुकी हैं. एक्ट्रेस बताया कि उनकी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट करके एडल्ट साइट्स पर अपलोड किया गया और इसके बाद उन्हें  पॉर्न स्टार तक कहा गया.

एनटीवी से बात करते हुए राजश्री ने कहा, इस तरह की कड़वी यादों के बारे में दोबारा सोचना बहुत ही परेशान करने वाला हो सकता है. मैं उस सब से आगे बढ़ चुकी हूं और इस बारे में बात कर करके थक चुकी हूं. राजश्री ने कहा, यहां और भी कई मुद्दे हैं जिन पर ध्यान दिया जाना जरूरी है. बहुत सारा काम है जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. मुझसे जुड़े कई किरदार हैं जिन्हें याद किया जा सकता है. लेकिन अब भी मीडिया में केवल सेक्रेड गेम्स एक्टर की ही बात होती है. मीडिया अभी भी वहीं अटका हुआ है.

यह भी पढ़ें: द केरल स्टोरी 2 की एक्ट्रेस का छलका दर्द, 'मुझे सांवले रंग की वजह से रिजेक्ट किया गया था, मैं 7 साल की थी'

वह कहती हैं, ये मेरे साथ ही नहीं हर अच्छे एक्टर के साथ होता है. तो ठीक है. मीडिया अब भी वही पुरानी चीजें लिख रहा है. लोग अब भी उसी पॉइंट पर बात करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि मुझे लोग उसी से पहचानते हैं. अगर मैं स्कूल भी बना लूं तो हेडलाइन में सेक्रेड गेम्स एक्टर ही होगा. वे इसे इसी तरह पोट्रे करना चाहते हैं तो कोई बात नहीं.

यह भी पढ़ें: 75 की उम्र में भी कायम है 'मिस्टर इंडिया' के ‘डागा' की गजब फिटनेस, फोटो देख कहेंगे खलनायकों के सनी देओल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajshri Deshpande, Rajashri Deshpande Sacred Games, Rajashri Deshpande Sacred Games Viral, Who Is Rajshri Deshpande, Rajshri Deshpande Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com