सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज होने वाला है. इस मौके पर मुंबई में एक खास इवेंट रखा गया है. इस इवेंट में सलमान खान के अलावा मातृभूमि के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया सहित टीम के अन्य कलाकारों ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान अपूर्व लाखिया ने सलमान खान की जमकर तारीफ की. साथ ही फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है. सलमान खान की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि यह फिल्म बिना सेंसर कट के पास हुई है.
क्या बोले अपूर्व लाखिया
अपूर्व लाखिया से फिल्म की रिलीज को लेकर सवाल किए गए. उन्होंने कहा, 'जब आपकी फिल्म में मिस्टर सलमान खान हों, तो पेट में तितलियां नहीं उड़तीं, बल्कि डायनासोर घूमते हैं! तो यह अपने आप में ही एक बहुत बड़ा दबाव है. लेकिन मुझे उम्मीद है कि सभी को फिल्म पसंद आएगी, क्योंकि यह एक ऐसा किरदार और भूमिका है, जिसे सर ने पहले कभी नहीं निभाया है. इसलिए दर्शकों के लिए इसे देखना काफी दिलचस्प होगा. और इस फिल्म को बनाना वाकई बहुत मजेदार रहा है.'
फिल्म की रिलीज पर बोले
फिल्म की रिलीज को लेकर कहा, 'मेरे लिए तो हर बार शुरुआत शून्य से ही होती है. दूसरों के बारे में तो मैं नहीं जानता, लेकिन हर किसी का अपना संघर्ष होता है. और मुझे लगता है कि यही जिंदगी की चुनौती है, है ना? अगर संघर्ष नहीं होगा, तो मजा भी नहीं आएगा. यही चीज आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. आप अपने साथियों की तरह अच्छा करने की कोशिश करते हैं, अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं, दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं और एक अच्छी फिल्म बनाना चाहते हैं. मेरे लिए हमेशा से यही सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं