सुपरस्टार सलमान खान पिछले तीन दशकों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने दुनिया भर के करोड़ों फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. खास करके बच्चों के बीच उन्हें काफी पसंद किया जाता है उनके निडर और फन लविंग चुलबुल पांडे जैसे किरदारों के लिए, क्योंकि लार्जर देन लाइफ हीरो के रूप में वह हमेशा सही के लिए खड़े नजर आते हैं. अब सुपरस्टार अपने इस प्यार को एक ऐसे काम में बदल रहे हैं, जो उन बच्चों के लिए सच में मायने रखता है, जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं.
बच्चों के लिए स्टैंडर्ड लेसन
सलमान खान ने ऑफिशियल अपना यूट्यूब चैनल लांच किया है जिसके साथ वह एक मैटर और गाइड के रूप में यंग इंडिया के लिए स्पेशल रोल निभाने वाले हैं. लेकिन आपको बता दे कि यह कोई अन्य यूट्यूब चैनल की तरह नहीं है जिसमें बच्चों के लिए स्टैंडर्ड लेसन होने वाले हैं. बल्कि यह एक इंटरएक्टिव, मस्ती से भरा प्लेटफार्म है जिसमें लर्निंग मजेदार तरीके से होने वाली है. सिंपल अल्फाबेट्स संग वर्ड्स को याद रखने के तरीके से आगे बढ़ते हुए सलमान उन बातों पर ध्यान देने वाले हैं जो असल में बच्चों के ग्रोथ के लिए जरूरी हैं. इस तरह से सुपरस्टार अपने खास अंदाज में बच्चों को अच्छे तौर-तरीके सिखाने, उनमें स्ट्रांग वैल्यू के गुण जोड़ने से लेकर नई चीजें जानने की जिज्ञासा जगाने वाले हैं.
दिखेगी बच्चों की क्रिएटिविटी
इसके अलावा सलमान कुछ ऐसे वीडियो भी रिलीज करेंगे जिसमें वह बेहद रिलेटेबल तरीके से गंभीर मुद्दों पर भी रोशनी डालते नजर आएंगे. वह बच्चों को बताने वाले हैं कि कैसे स्ट्रीट फाइट से लेकर रैगिंग और बेमतलब के झगड़े देश को पीछे की ओर ले जाते हैं. इन सबके अलावा सलमान चाहते हैं कि बच्चों की एनर्जी को क्रिएटिविटी, ओरिजिनल थिंकिंग और कंस्ट्रक्टिव वर्क में लगाया जाए. सुपरस्टार के लिए आज के समय में बच्चों को राह दिखाने के पीछे की एम वजह यह है कि आने वाला भारत शांति तरक्की और एकता के साथ खड़ा रहे.
सलमान खान पिछले कई दशक से अपने द्वारा निभाए गए किरदारों के जरिए बच्चों को जिंदगी की अहम सीख दे रहे हैं. सलमान खान सिखाते हैं कि असली हीरो ताकत दिखाने वाला शख्स नहीं होता, बल्कि वह होता है जो विनम्र रहे, दूसरों की मदद करे और मेहनत करने से पीछे न हटे.
बच्चों को अच्छी सोच और अच्छे वैल्यू देने की कोशिश
कहना गलत नहीं होगा कि जब सलमान खान जैसा कोई बड़ा स्टार अपनी आवाज का इस्तेमाल बच्चों को सही राह दिखाने के लिए करे, तो उसका असर क्लासरूम से कहीं ज्यादा होता है. इस तरह से सुपरस्टार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह केवल ब्लॉकबस्टर फिल्मों से ही नहीं, बल्कि बच्चों को अच्छी सोच और अच्छे वैल्यू देने की कोशिश करके भी उन्हें प्रेरित कर रहे हैं. इस कदम के साथ वह भारत के बेहतर, समझदार और मजबूत भविष्य को बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं.
फिल्मों की बात करें तो, सलमान खान जल्द वामशी पैडिपल्ली द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं, जिसकी रिलीज़ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें | सलमान खान का 11 साल पुराना 'चौक चांदनी, चौधरी ढाबा' गाना, मयूर पुरी के लिरिक्स और मोहित चौहान की आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं