सलमान खान की फिल्मों में एक्शन, रोमांस, इमोशंस तो दर्शकों को पसंद आता ही है, लेकिन इसी के साथ उसका मस्ती भरा अंदाज भी लोगों को उनकी दीवाना बनाए रखता है. मस्ती भरे अंदाज में सलमान खान का एक अलग ही रंग नजर आता है. आज हम भाईजान की एक ऐसी फिल्म की और उसके एक ऐसे गाने की बात करेंगे जिसमें वो एक सीधे-साधे लड़के के किरदार में नजर आए. फिल्म का एक गाना ऐसा था जिसमें सलमान खान का डांस और गाने के बोल सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इस गाने में न तो प्यार का इजहार था, ना रोमांस, न ही दर्द भरी दास्तान. बल्कि इस गाने में बात हुई थी भूखे पेट और खाने की. जिसमें सलमान खान का मस्तमौला अंदाज देखने को मिला. तो चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में.
भूख, चिकन और सलमान खान की मस्ती
हम बात कर रहे हैं साल 2015 में आई फिल्म बजरंगी भाईजान की. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने पवन कुमार चतुर्वेदी का किरदार निभाया था. फिल्म का एक गाना जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचा वो था 'चिकन कुक-डू-कू', इस गाने के बोल सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. गाने के बोल मयूर पुरी ने लिखे और इसका संगीत तैयार किया था प्रीतम ने. गाने को मोहित चौहान, पलक मुच्छल और प्रीतम ने अपनी आवाज से मजेदार बनाया. लेकिन इसे मस्ती का तड़का लगाया सलमान खान ने. गाने की खासियत की बात करें तो इसका चुलबुला अंदाज, खाने-पीने से जुड़ी बातें और सलमान का डांस इसको अलग अंदाज देता है.
यह भी पढ़ें | यामी गौतम की 'नई नवेली' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो अचानक कैंसल, खाली सीटें या रिव्यू का डर?
गाने में जिस तरह से भूख लगने की बात को पेश किया गया है, वो इसे एक अलग ही अंदाज देता है. सलमान खान के किरदार पवन की सादगी और मस्ती भी इस गाने के मूड के साथ खूब मेल खाती है. गाने के बोल इस प्रकार हैं-
चौक चांदनी, चौधरी ढाबा
रात दिन यहां शोर शराबा
हे...
चौक चांदनी, चौधरी ढाबा
रात दिन यहां शोर शराबा
आधा है नॉन-वेज
और वेज है आधा
स्वाद लीजिए क्या है इरादा
चाहिए नान या रोटी
चाहिए रान या बोटी
मंगलो राम कसम कष्ट हो जाए
थोड़ी बिरयानी बुखारी
थोड़ी फिर नल्ली निहारी
ले आओ आज धरम भ्रष्ट हो जाएं
दे किचन से आवाज चिकन कुक-डू-कू
तेरी भूख का इलाज चिकन कुक-डू-कू
यही कहता है आज चिकन कुक-डू-कू
तेरी भूख का इलाज चिकन कुक-डू-कू
दे किचन से आवाज चिकन कुक-डू-कू
तेरी भूख का इलाज चिकन कुक-डू-कू
यही कहता है आज चिकन कुक-डू-कू
तेरी भूख का इलाज चिकन कुक-डू-कू
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की कहानी?
साल 2015 में आई फिल्म बजरंगी भाईजान में सलमान खान ने पवन कुमार चतुर्वेदी का रोल प्ले किया था. फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा भी अहम किरदारों में नजर आए थे. कहानी होती है मुन्नी नाम की एक पाक्सितानी लड़की की, जो भारत में अपनी मां से अलग हो जाती है. पवन, मुन्नी को उसके घर पहुंचाने का वादा करता है और इन सबमें वो कई सारी मुश्किलों में फंस जाता है. फिल्म में इंसानियस, दोस्ती और सरहदें होने के बाद भी रिश्तों की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में दर्शकों को इमोशनल सीन से लेकर हंसने का भी खूब मौका मिला.
यूट्यूब पर गाने को मिले लाखों व्यूज
फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें कुल 11 गाने थे. इन सभी को बोल मयूर पुरी, बादशाह, अमिताभ भट्टाचार्या, शब्बीर अहमद, कौसर मुनीर, नीलेश मिश्रा ने लिखे थे. इस फिल्म के गानों को आवाज दी थी प्रीतम, विशाल डाडलानी, नाकाश, अजीज, बादशाह, आतिफ असलम, मीका सिंह, अदनान सामी, मोहित चौहान, पलक मुच्छल, राहत फतेह अली खान, रेखा भरद्वाज, केके, ईमपान अजीज, जावेद अली, जुबिन नौटियाल और पपोन ने दी थी.
चिकन कुक-डु-कू गाने की बात करें तो इस गाने को टी-सीरीज के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया था. इस गाने के वीडियो को 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं. प्रीतम का संगीत, मयूर पुरी के मजेदार बोल और मोहित चौहान-पलक मुच्छल की आवाज ने इसे एक अलग पहचान दी. इसी के साथ सलमान खान के मस्तीभरे अंदाज ने इस गाने को और खास बना दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं