विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2022

इस शख्स ने लगाए ऐसे सुर कि एकटक खड़े होकर देखते रह गए सलमान खान, फिर घुटने पर बैठ किया ये काम, Video वायरल 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्यारा-सा बच्चा बहुत ही खूबसूरती से और बड़े ही क्यूट अंदाज में 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना गा रहा है, जिसे देखकर न केवल Salman Khan, बल्कि साथ में खड़े लोग भी हैरान नजर आ रहे हैं.

इस शख्स ने लगाए ऐसे सुर कि एकटक खड़े होकर देखते रह गए सलमान खान, फिर घुटने पर बैठ किया ये काम, Video वायरल 
सलमान खान का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan को बच्चों से कितना प्यार है, यह किसी से छुपा नहीं है. समय-समय पर बच्चों के लिए सलमान खान का प्यार देखने के लिए मिलता रहता रहता है. अपने भाई-बहन के बच्चों के साथ भी सलमान अच्छा-खासा वक्त बिताते हुए दिखते हैं. अभी बीते दिनों ही सलमान खान जब अबू धाबी में आईफा अवॉर्ड्स 2022 में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे, तो यहां उन्हें नन्हे फैंस को गले लगाते हुए और उनके साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया था. इसके बाद सलमान खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसमें सलमान खान एक बच्चे के गाने से खुश होकर उसे गले लगाते हुए दिख रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्यारा-सा बच्चा बहुत ही खूबसूरती से और बड़े ही क्यूट अंदाज में 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना गा रहा है, जिसे देखकर न केवल Salman Khan, बल्कि साथ में खड़े लोग भी हैरान नजर आ रहे हैं. गाना पूरा करने के बाद यह बच्चा सलमान खान का अभिवादन भी करता है. सलमान भी घुटनों के बल बैठकर बच्चे को गले लगा लेते हैं और उसे प्यार करते हैं. बच्चा भी भाईजान से यह प्यार पाकर बेहद खुश नजर आता है. इसके बाद दोनों कैमरे के सामने फोटो के लिए पोज भी देते हैं. बता दें, वीडियो में नजर आ रहे बच्चे का नाम Abdu Rozik है .

Salman Khan का बच्चे को प्यार से हग करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है और फैंस इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. सलमान खान के अधिकतर फैन्स सलमान को जमीन से जुड़ा हुआ बता रहे हैं. साथ ही कई फैंस इस बच्चे को छोटा भाईजान कह कर बुला रहे हैं और उसके गाने की तारीफ कर रहे हैं. गौरतलब है कि आइफा अवॉर्ड्स 2022 में सलमान खान भी पहुंचे हुए थे और यहां उन्होंने बाइक चलाते हुए बड़े ही धमाकेदार अंदाज में एंट्री ली थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Video, Salman Khan Viral Video, Salman Khan Latest Video, Salman Khan Iifa 2022, Salman Khan At Iifa Awards, Iifa 2022, Abdu Rozik, Salman Khan With Abdu Rozik, Salman Khan And Abdu Rozik Video, Abdu Rozik Singing Video, Abdu Rozik Viral Video, Salman Khan Instagram, Who Is Abdu Rozik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com