विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2020

Eid Mubarak: सलमान खान ने ईद के मौके पर कुछ इस अंदाज में दी फैन्स को मुबारकबाद, Photo हुई वायरल

Eid Mubarak: ईद (Eid-Ul-Adha) के मौके पर सलमान खान (Salman Khan) ने इस खास अंदाज में फैन्स को मुबारकबाद दी है.

Eid Mubarak: सलमान खान ने ईद के मौके पर कुछ इस अंदाज में दी फैन्स को मुबारकबाद, Photo हुई वायरल
सलमान खान (Salman Khan) ने ईद के मौके पर फैन्स को दी मुबारकबाद
  • सलमान खान ने शेयर किया फोटो
  • ईद पर दी फैन्स को मुबारकबाद
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

ईद (Eid-Ul-Adha) का त्योहार देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है.  ईद-उल-अजहा बकरीद (Bakrid) पर कुर्बानी दी जाती है. इस मौके पर सभी सेलेब्स फैन्स को बकरीद की मुबारकबाद दे रहे हैं. मुस्लिम समुदाय का यह खास त्यौहार रमजान महीने के खत्म होने के 70 दिनों बाद मनाया जाता है. अब इस मौके पर हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान  (Salman Khan) ने भी फैन्स को बधाई दी है. सलमान खान ने अपना फोटो शेयर करते हुए फैन्स को मुबारकबाद दी और कहा, "ईद मुबारक." एक्टर की इस पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 


वहीं, इस फोटो में सलमान खान (Salman Khan Video) ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, साथ ही उन्होंने अपने मुंह पर कपड़े का मास्क लगाया हुआ है. बता दें, सलमान खान इन दिनों अपने फार्म हाउस पर फार्मिंग कर रहे हैं और इससे संबंधित वीडियो वह फैन्स के साथ साझा भी करते नजर आ जाते हैं.

कुछ दिनों पहले सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किये थे. इन वीडियो में एक्टर कभी खेत को जोतते तो कभी उसमें चावल की फसल बोते नजर आ रहे थे, एक्टर को उनके खाली समय का इतना अच्छा उपयोग करते देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था. सलमान खान के वीडियो ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Instagram, Salman Khan Eid Mubarak, Salman Khan Photo Viral, Salman Khan On Eid-ul-adha, Eid-Ul-Adha, Eid Mubarak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com