विज्ञापन

'जो चाहिए था, आज मिला तो जरूरी क्यों?' सलमान खान का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, फैंस की बढ़ी चिंता

गणपति बप्पा के दर्शन के कुछ समय बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया.

'जो चाहिए था, आज मिला तो जरूरी क्यों?' सलमान खान का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, फैंस की बढ़ी चिंता
सलमान खान का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान जब भी सोशल मीडिया पर कुछ लिखते हैं, फैंस उसके पीछे छिपे मतलब को तलाशने लगते हैं. सलमान ने हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर राहुल करनैल के घर हुए सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया. गणपति बप्पा के दर्शन करने के कुछ समय बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया और सवाल उठाया कि जब इंसान के पास कभी चाही हुई चीज आ जाती है, तो वही चीज बाद में जरूरी क्यों नहीं लगती. एक्टर का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की, जिसमें पहाड़ों का खूबसूरत और शांत नजारा दिखाई दे रहा है. इस खूबसूरत बैकग्राउंड के लिखा था, ''जब थोड़ा मिला, तो खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों?'' सलमान की इस पोस्ट को देखकर फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं, हालांकि एक्टर ने अपने इस मैसेज के पीछे की वजह या किसी खास घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?

दरअसल, हाल ही में सलमान राहुल करनैल के घर आयोजित गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंचे थे. इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें वह पैपराजी के सामने पोज देते और बाद में परिवार के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करते दिखाई दिए. सेलिब्रेशन के लिए सलमान ने काफी सिंपल, लेकिन स्टाइलिश लुक चुना था. उन्होंने लाइट ब्लू कलर की चेक्स और स्ट्राइप्स वाली शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने लाइट ब्लू एंड वाइट डेनिम के साथ पेयर किया.

Latest and Breaking News on NDTV

सलमान हर साल कई मौकों पर गणपति की आरती और विसर्जन में भी शामिल होते रहे हैं. उनके घर होने वाला गणपति सेलिब्रेशन हर साल चर्चा में रहता है और इस दौरान परिवार के लगभग सभी सदस्य एक साथ नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग ने गाया मोहम्मद रफी का 57 साल पुराना 'साथिया नहीं जाना' गाना, 80 की उम्र में लिया ऐसा आलाप सोचना भी मुश्किल, लोग बोले- ये है असली टैलेंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com