विज्ञापन
This Article is From May 22, 2018

Race 3 की इस हीरोइन का डायलॉग की वजह से उड़ा मजाक, सलमान ने यूं दिया जवाब

Race 3 के ट्रेलर में डेजी शाह का एक डायलॉग है, ‘आर बिजनेस इज आर बिजनेस, नन ऑफ योर बिजनेस.’ इसे लेकर डेजी शाह को ट्रोल किया जा रहा है.

Race 3 की इस हीरोइन का डायलॉग की वजह से उड़ा मजाक, सलमान ने यूं दिया जवाब
सलमान खान
  • डेजी शाह के बचाव में आए सलमान खान
  • 'रेस-3' के डायलॉग की वजह से ट्रोल हो रहीं एक्ट्रेस
  • 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, और इसे लेकर मिक्स रिएक्शन भी आए थे. सलमान खान की इस फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेजी शाह, जैकलीन फर्नांडिस और साकिब सलीम जैसे कलाकार हैं. ट्रेलर में डेजी शाह का एक डायलॉग है, ‘आर बिजनेस इज आर बिजनेस, नन ऑफ योर बिजनेस.’ इस डायलॉग को डेजी शाह ने बहुत ही नाटकीय अंदाज में बोला है, और सोशल मीडिया में इसे लेकर खूब मजाक बन रहा है और डेजी शाह को ट्रोल किया जा रहा है. लेकिन सलमान खान ने इसका जवाब दे दिया है.

इस डायलॉग की वजह से फंसीं सलमान खान की हीरोइन, 11 Trolls पढ़कर रोक न पाएंगे हंसी!​
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on

महफिल में एंट्री लेते ही शाहरुख से गले मिले सलमान, आस्तीन चढ़ाई, बाहर निकाली शर्ट और फिर...

डेजी शाह से कोई कह रहा है कि क्या तुमने ओवरएक्टिंग की ट्रेनिंग वरुण धवन से ली है तो कोई इसे बहुत ही बेजान डायलॉग बता रहा है. इस तरह डेजी शाह के इस डायलॉग का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बन रहा है. लेकिन सलमान खान ने इसका जवाब डेजी शाह के अंदाज में ही दिया है.

सलमान खान की एनर्जी को मैच न कर पाईं जैकलीन, देखें 'हीरिए' के Behind-The-Scenes

देखें, 'रेस 3' के ट्रेलर में डेजी शाह का डायलॉग...


24 साल पुरानी यादों में खोईं माधुरी दीक्षित, 'बहन' के साथ लो चली पर.. किया डांस; देखें Video

एक वीडियो सोशल मीडिया में आया है, जिसमें सलमान खान से पूछा जा रहा है कि आप कहां जा रहे हैं तो सलमान खान कहते हैं, ‘आर बिजनेस इज आर बिजनेस, नन ऑफ योर बिजनेस.’ इस तरह वे बखूबी जवाब दे जाते हैं. ‘रेस 3’ को रेमो डीसूजा ने डायरेक्ट किया है और फिल्म 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Daisy Shah, Race 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com