Bigg Boss 20 लगातार सुर्खियों में है. फ्राइडे यानी कि 13 नवंबर के एपिसोड में हमने देखा कि स्काउट ने सिर मुंडवा लिया. इस शो का प्रोमो कुछ इस तरह से दिखाया गया जैसे कि स्काउट लव के प्यार में पागल हो रहा हो. इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर भी कुछ इसी तरह का रिएक्शन मिला था वहीं स्काउट की मां ने भी नाराजगी जाहिर की. स्काउट की मां सस्मिता सिंह ने एक ऑडियो मैसेज रिलीज कर मेकर्स पर आरोप लगाया है कि वे उनके बेटे के खिलाफ जानबूझकर मिसलीडिंग और एडिटेड प्रोमो बना रहे हैं.
स्काउट की मां ने कहा, जब होस्ट सलमान खान के सेट पर बीमार पड़ने का एक एडिटेड प्रोमो सामने आया था तब उन्हें खुद आकर सफाई देनी पड़ी थी, लेकिन उनके बेटे के साथ रोज ऐसा किया जा रहा है. उनका कहना है कि पुरानी बातों को बार-बार खींचकर और वीडियो क्लिप्स को काटकर स्काउट को मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है. उन्होंने लव गिल के रोने-धोने और ड्रामे पर भी सवाल उठाए हैं और अपने बेटे को सपोर्ट किया है.
सस्मिता सिंह ने आगे मेकर्स से अनबायस्ड रहने और उनके बेटे को अपनी पॉजिटिव साइड दिखाने का एक फेयर चांस देने की अपील की है. स्काउट की मां के इस रिएक्शन के बीच कहा जा रहा है कि सलमान खान ने 13 नवंबर को वीकेंड का वार शूट नहीं किया. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलमान खान अपनी फिल्म मातृभूमि को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स वाले शो पर गए थे. इस वजह से वो 14 नवंबर को वीकएंड का वार शूट करेंगे और इस एपिसोड को संडे यानी 15 नवंबर को टेलीकास्ट किया जाएगा.
ऐसा बताया जा रहा है कि सलमान खान बिग बॉस हाउस के अंदर एंट्री लेंगे और स्काउट से बात कर उन्हें समझाएंगे. इसके साथ ही लव की भी क्लास लगाएंगे. देखना होगा कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है और आने वाले एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें: 140 करोड़ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 1086 करोड़, चलते-फिरते ज्वालामुखी ने दुनियाभर में मचाया बवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं