- सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री
- तीन बड़े हाउस मिलकर करेंगे निर्माण
- नम्रता राव के निर्देशन में बनेगी डॉक्यूमेंट्री
बॉलीवुड जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर आ रही है कि अब तक के तीन सबसे प्रमुख प्रोडक्शन हाउस- सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स जल्द ही जावेद अख्तर (Javed Akhtar) और सलीम खान (Salim Khan) की डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहे हैं. जावेद अख्तर और सलीम खान की डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘एंग्री यंग मैन (Angry Young Man)' है, जिसे तीनों प्रोडक्शन हाउस ने एक साथ लाने का फैसला किया है.
इस डॉक्यूमेंट्री को नम्रता राव (Namrata Rao) डायरेक्ट करेंगी, जिसका निर्माण सलमान खान (Salman Khan Films), फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी (Excel Entertainment) जोया अख्तर और रीमा कागती (Tiger Baby Films) के बैनर तले किया जाएगा. यह एक जॉइंट प्रोजेक्ट होगा. इस प्रोजेक्ट में उस युग के जादू को कैप्चर किया जाएगा, जिसे सलीम-जावेद ने मिलकर बनाया था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें, सलीम-जावेद (Salim-Javed) स्टार का दर्जा हासिल करने वाले पहले भारतीय पटकथा लेखक (स्क्रिप्ट राइटर) हैं, जिनका नाम अब तक के सबसे सफल भारतीय पटकथा लेखकों में शुमार है. इनकी जोड़ी ने 1970 के दशक में भारतीय सिनेमा में क्रांति ला दी थी. सलीम-जावेद ने बॉलीवुड फॉर्मूला को बदलने के बाद इसे फिर से शुरू किया था. ये अब तक कई बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों का नेतृत्व करते हुए देखे जा चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं