सलमान खान इन दिनों कॉफी विद करण चैट शो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपनी प्रॉफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ का जिक्र किया. लेकिन इन सबके बीच भाईजान ने पापा सलीम खान के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं और पिता के लिए अपना प्यार बयां किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर गुरुवार की सुबह पिता के साथ बिताए पलों के तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें पिता और बेटे की जोड़ी काऊबॉय हैट लगाए हुए नजर आ रही है. इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सलीम खान के स्वस्थ रहने की दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं.
सलमान खान का पिता के लिए पोस्ट
सलमान खान जहां 3 तस्वीरों में पिता के साथ हैट लगाए कैमरे की तरफ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं चौथी फोटो में वह चेयर पर बैठे पिता का हाथ लेकर इमोशनल लग रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हाउडी पार्टनर ही हॉ 92 की उम्र में 1 का होना. बाप बाप होता है. वह असली मॉनस्टर हैं. हम सब के बाप में है दम वंदे मातरम. एक और दिन नहीं होता एक और दिन कम होता है. दोस्तों आप समझ गए? इस पोस्ट पर फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर की है.
यह भी पढ़ें | अमृता सिंह का वो पॉपुलर सीरियल, टीवी पर बनाई वैंप बनकर पहचान, प्रीतम का म्यूजिक और केके की आवाज ने बनाया हिट
हाल ही में कॉफी विद करण में सलमान खान ने अपने पिता, जाने-माने लेखक सलीम खान की वह सलाह याद की, जो उन्होंने उन्हें कई साल पहले दी थी. सलमान ने कहा, ‘‘मेरे पिता ने कहा था, ‘आपकी निजी जिंदगी आपका बेडरूम है और पूरा देश आपका लिविंग रूम है, जो आप लिविंग रूम में बोल सकते हो, वो पूरे देश में बोलो. और बेडरूम की बातें लिविंग रूम तक नहीं आनी चाहिए'.''
सलीम खान का हेल्थ अपडेट
इस साल 17 फरवरी को राइटर सलीम खान को बांद्रा वेस्ट लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जिसके बाद उनकी हेल्थ अपडेट सामने आई थी कि उन्हें हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद छोटा सा प्रोसीजर हुआ और वह अब पुरी तरह ठीक हैं. सलीम खान की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे. इनमें जावेद अख्तर, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, संगीता बिजलानी और अमृता अरोड़ा जैसे नाम शामिल थे. सभी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी.
मां और पिता के करीब हैं सलमान खान
सलमान खान फैमिली मैन कहलाते हैं. वह अपने परिवार के बेहद करीब हैं और मां सलमा और सलीम खान से बेहद प्यार करते हैं और उनके साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. वहीं उन्हें अक्सर परिवार के साथ वक्त बिताते हुए नजर आते हैं. इतना ही नहीं सलीम खान के घर लौटने के बाद ईद के मौके पर भाईजान ने तस्वीरें शेयर की थीं, जो काफी इमोशनल कर देने वाली थीं.
यह भी पढ़ें | लोलो का 262 एपिसोड का 22 साल पुराना टीवी सीरियल, करिश्मा कपूर बनी थीं 67 साल की बिजनेसवुमन, अनु मलिक का गाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं