Salaar Box Office Collection Day 2: प्रभास स्टारर सालार को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. शुक्रवार को फिल्म ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी. रिलीज होते ही फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 80 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की. एक दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख खान स्टारर डंकी को प्रभास की फिल्म सालार जबरदस्त टक्कर दे रही है. रिलीज के दूसरे दिन सालार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल आया है. फिल्म को वीकेंड का अच्छा फायदा मिल रहा है. साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर सालार एक फुल एक्शन पैक्ड फिल्म है जिसे देश भर के सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.
प्रभास की फिल्म सालार का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Salaar 2nd Day Collection)
सालार की धमाकेदार ओपनिंग ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज होते ही फिल्म देखने के लिए भारी संख्या में लोग अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. रिलीज के पहले दिन देश के कई सिनेमाघरों में शो हाउसफुल रहा. ओपनिंग डे की तरह दूसरे दिन भी फिल्म ने कमाई का सिलसिला जारी रखा है. दूसरे दिन के कमाई की बात करें तो सालार ने दुनियाभर में लगभग 180-200 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है. बाहुबली और बाहुबली 2 के बाद सालार भी प्रभास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है. सालार को प्रशांत नील ने निर्देशित किया है. फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और टीनू आनंद जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सालार बनी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म (Salaar Advance Booking)
एडवांस बुकिंग के मामले में प्रभास की सालार ने शाहरुख की डंकी को भी पीछे छोड़ दिया था. यही नहीं सालार यूएसए में इस साल सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने लगभग 49 करोड़ का बड़ा कलेक्शन किया है. कमाई का यह आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर एक दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख स्टारर डंकी की ओपनिंग कलेक्शन से भी ज्यादा है.
पढ़ें सालार का मूवी रिव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं