यश राज बैनर की फिल्म सैयारा बीते साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया था, दर्शक फिल्म को देखने के लिए बेताब थे. लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट होगी. इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था. फिल्म ने शुरुआत में ही काफी अच्छा कलेक्शन करना शुरू किया और यह बीते साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई. जहां बॉलीवुड को दो नए एक्टर्स अयान पांडे और अनीत पद्दा मिले. वैसे तो इस फिल्म में काफी सपोर्टिंग एक्टर्स थे, जिसका काम दर्शकों को काफी पसंद आया. इस फिल्म में टीवी और बॉलीवुड एक्टर राजेश कुमार ने अनीत पद्दा के पिता का किरदार निभाया है. हाल ही में राजेश कुमार ने एनडीटीवी से बात की और फिल्म सैयारा के 1 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की और अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.
एक्टर ने यादें ताजा की
एक्टर राजेश कुमार ने कहा की फिल्म सैयारा को रिलीज हुए पूरे 1 साल हो चुके हैं. यह एक खुशी का पल है, बीते साल वो हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. यह बीते साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई. इसके अलावा बॉलीवुड को दो नए स्टार मिले. 'सैयारा' जैसी कुछ फिल्में होती हैं, जो अपनी वफादारी की वजह से चल जाती हैं. एक्टर ने आगे कहा कि किसी भी एक्टर के साथ बॉन्डिंग बनाना इतना बड़ा काम नहीं होता है. खासकर उन एक्टर्स के साथ जिनकी पहली फिल्म होती है और जो बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हों. शुरुआत में जो बॉन्डिंग होती है. वह अंत तक चलती है. जिंदगी ऐसी चलती रहे और दिल से शुभकामनाएं निकलते हैं. हर एक एक्टर का सपना हो होता है कि उसकी फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो. 'सैयारा' का ब्लॉकबस्टर हिट होना, जब बहुत सारे सितारे मिलते हैं, तब एक सितारा बनता है. मेरा फिल्म से जुड़ा एक यादगार पल है, जब ये दोनों एक्टर्स का पहला शॉट मेरे साथ था. सबसे बड़ी बात यह है कि यह एक बहुत बड़ा यादगार पल बन जाता है, जब इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार के करियर का पहला शॉट आपके साथ होता है. वह पर मैं कभी नहीं भूल सकता.

सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
45 करोड़ के बजट में बनीं सैयारा के अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैयारा ने 579 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया. फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो गई. जिसमें बॉलीवुड को बॉलीवुड दो बड़े स्टार मिले. एक्टर अयान पांडे, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर चंकी पांडे के भतीजे हैं. वहीं यह अनित पद्दा की पहली फिल्म थी. इस फिल्म से दोनों का बॉलीवुड करियर , सातवें आसमान पर पहुंच गया. इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. वहीं यह फिल्म यश राज बैनर के तले बनाई गई. मोहित सूरी हमेशा से ही रोमांटिक फिल्में बनाने को लेकर जाने जाते हैं. उनकी फिल्मों के गाने ऑडियंस के बीच खास पहचान बनाते हैं. इस फिल्म में भी ऐसा ही हुआ. दर्शक इस फिल्म के गाने आज भी सुनते हैं. फिल्म के गाने बीते साल साल हर किसी की जुबान पर थे. अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिल टूटने और पुरानी यादों को लेकर दिखाया गया है. इस फिल्म के कुछ सीन इतने भावुक कर देने वाले थे कि दर्शक फिल्म को सिनेमाघर में देखते वक्त भावुक हो गए थे.
कौन हैं राजेश कुमार
राजेश कुमार बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन का एक जाना माना चेहरा हैं. उन्होंने साल 1999 से टेलीविजन पर शो एक महल हो सपनों का से अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद वह देश में निकला होगा चांद जैसे बड़े शोज में नजर आए. इसके अलावा राजेश कुमार इस साल रिलीज हुई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में भी एक महत्वपूर्ण किरदार करते हुए नजर आए हैं. इससे पहले एक्टर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में भी नजर आए. राजेश कुमार इन दिनों बॉलीवुड की सारी बड़ी फिल्मों में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढे़ं- छोटी बच्ची संग हेमा मालिनी ने किया ओ रंगीले गाने पर किया डांस, 45 साल बाद जलवा देख फैंस बोले- वाह ड्रीम गर्ल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं