विज्ञापन

गरम मसाला एक्ट्रेस के साथ फैन की बदतमीजी, सेल्फी लेते हुए एक्ट्रेस को जबरन किया किस, वीडियो देख भड़के नेटिजन्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ फैन की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखकर नेटिजन्स भी हैरान रह गए कि आखिर ये किस तरह का बर्ताव है.

गरम मसाला एक्ट्रेस के साथ फैन की बदतमीजी, सेल्फी लेते हुए एक्ट्रेस को जबरन किया किस, वीडियो देख भड़के नेटिजन्स
निकिता रावल के साथ फैन ने किया मिस बिहेव
Social Media
नई दिल्ली:

बड़े पर्दे पर जॉन अब्राहम के साथ गरम मसाला जैसी पॉपुलर फिल्म में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ हाल में एक फैन ने बहुत ही अजीब हरकत की. निकिता एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं. यहां वे पैपराजी के सामने पोज करने के लिए थोड़ी देर रुकीं लेकिन इतने में कुछ ऐसा हुआ कि वो थोड़ी देर तक तो कुछ समझ ही नहीं पाईं. एक फैन ने उनके साथ ऐसी हरकत की कि थोड़ी देर तक तो वह खुद को संभाल नहीं पाईं.

फैन की अजीब हरकत पर निकिता हुईं ऑक्वर्ड

वीडियो में आप देखेंगे कि निकिता तस्वीरों के लिए पोज देने के रुकती हैं. इतने में अचानक एक लड़की बीच में आती हैं और निकिता के गाल पर किस करती है. निकिता इस सिचुएशन को संभाल ही रही थीं कि इतने में वो लड़की अचानक उनके होठों पर किस करने लगीं. वह फैन काफी देर तक निकिता को किस करती रहीं. निकिता खुद को संभाल नहीं पाईं. उस लड़की के हटने के बाद भी निकिता थोड़ी देर तक उस सदमे से उबर ही नहीं पाईं कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है. निकिता काफी देर तक शॉक्ड रहीं. उन्हें संभालने के लिए उनकी टीम आई और फिर वो वहां से निकल गईं और दोबारा तस्वीरों के लिए नहीं आई.

निकिता अग्रवाल के साथ हुई इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नेटिजन्स भी देखकर हैरान रह गए. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ये सब क्या देखना पड़ रहा है. एक ने लिखा, आखिर ये है कौन? सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो आते हैं जिनमें फैन्स सेलेब्स के साथ कुछ अतरंगी हरकत कर बैठते हैं लेकिन ये कुछ ज्यादा ही हो गया.

यह भी पढ़ें: 40 साल से अकेली रह रही छोटे पर्दे की ये खड़ूस सास, 1987 में छोड़ा पति का साथ, 80 साल की उम्र में भी कर रही काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nikita Rawal, Nikita Rawal Photo, Entertainment, Bollywood, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com