Batwara1947 promotion in amritsar museum1947 के बंटवारे के दर्दनाक पन्नों को बड़े पर्दे पर उकेरने आ रही फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों के बीच भारी एक्साइटमेंट है. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में तैयार यह फिल्म 14 अगस्त पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
वहीं फिल्म की स्टारकास्ट इन दिनों मूवी के प्रमोशन के लिए देशभर के अलग-अलग शहरों में जोर-शोर से जुटी हुई है. अब तक जयपुर, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ में इसके प्रमोशन के बाद पिता - पुत्र की जोड़ी (सनी देओल और करण देओल) इस फिल्म के लिए अब पंजाब में है.
बंटवारे तस्वीरें देख इमोशनल हुए सनी देओल
पंजाब प्रमोशनल टूर के दौरान एक बेहद भावुक करने वाला पल तब देखने को मिला जब सनी देओल अपने बेटे करण के साथ अमृतसर स्थित पार्टिशन म्यूजियम देखने पहुंचे. जिसकी तस्वीरें सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं. तस्वीरों में वह 1947 के बंटवारे के दौर की दर्दभरी तस्वीरों, ऐतिहासिक दस्तावेजों और शरणार्थियों की रूंह कंपा देने वाली कहानियों को बेहद करीब से देखते नजर आए. बता दें कि फिल्म बंटावरा 1947 भी इसी विषय पर टिकी है, ऐसे में म्यूजियम का यह दौरा पूरी टीम के लिए काफी खास रहा.

batwara pramotion
Photo Credit: instagarm
'बंटवारा 1947' में बयां किया लोगों का दर्द
भारत के बंटवारे के दर्दनाक दौर पर बनी 'बंटवारा 1947' एक बेहद इमोशनल कहानी है. फिल्म में बंटवारे की वजह से लोगों की जिंदगी पर पड़े असर को दिखाने के साथ-साथ इंसानियत, उम्मीद और मुश्किल हालात में भी मजबूत बने रहने की भावना को बेहद संजीदगी से दिखाया गया है.फिल्म का दमदार ट्रेलर दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता है.
30 साल बाद लौटी आइकॉनिक जोड़ी
'बंटवारा 1947' के चलते लगभग तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी ('घायल', 'दामिनी' और 'घातक' के बाद) फिर से एक साथ आई है. फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.
फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गीतों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं. आमिर खान और अपर्णा पुरोहित के जरिए निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं