विज्ञापन

छोटी बच्ची संग हेमा मालिनी ने किया ओ रंगीले गाने पर डांस, 45 साल बाद जलवा देख फैंस बोले- वाह ड्रीम गर्ल

हेमा मालिनी ने 'इंडियन आइडल' के मंच पर नन्ही डांसर अध्यायश्री उपाध्याय की रिक्वेस्ट पर अपने सुपरहिट गाने 'तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया' पर डांस किया. 45 साल बाद भी ड्रीम गर्ल के ग्रेस और एक्सप्रेशंस देखकर दर्शक तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

छोटी बच्ची संग हेमा मालिनी ने किया ओ रंगीले गाने पर डांस, 45 साल बाद जलवा देख फैंस बोले- वाह ड्रीम गर्ल
हेमा मालिनी ने छोटी बच्ची संग लगाए ठुमके, वीडियो जीत रहा फैंस का दिल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और असली स्टारडम कभी पुराना नहीं होता. टीवी के मंच पर जब एक नन्ही बच्ची ने उनसे उनकी सुपरहिट फिल्म कुदरत के मशहूर गाने 'तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया' पर डांस करने की गुजारिश की, तो हेमा मालिनी ने बिना किसी झिझक के उसकी इच्छा पूरी कर दी. जैसे ही दोनों ने साथ में डांस करना शुरू किया, पूरा माहौल तालियों और सीटियों से गूंज उठा. सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत पल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस 45 साल पुराने गाने पर हेमा मालिनी की ग्रेस और एक्सप्रेशंस देखकर एक ही बात कह रहे हैं कि यूं ही नहीं इन्हें ड्रीम गर्ल कहा जाता है.

नन्ही डांसर की रिक्वेस्ट पर थिरकीं हेमा मालिनी

सोनी टीवी के पॉपुलर शो 'इंडियन आइडल' में हेमा मालिनी बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचीं. इसी दौरान शो में मौजूद नन्ही डांसर अध्यायश्री उपाध्याय ने उनसे उनके आइकॉनिक गाने 'तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया' पर साथ में डांस करने की इच्छा जताई. अध्यायश्री 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' की विनर रह चुकी हैं. उनके साथ हेमा मालिनी ने बेहद खूबसूरत अंदाज में स्टेप्स मिलाए. दोनों की शानदार केमिस्ट्री और हेमा मालिनी की शानदार अदाएं देखकर वहां मौजूद जज, कंटेस्टेंट्स और दर्शक खुश हो गए. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि हेमा मालिनी की मुस्कान, एक्सप्रेशंस और डांसिंग ग्रेस आज भी पहले जैसी ही है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं हिमेश पटेल? अखबार बांटने से लेकर क्रिस्टोफर नोलन संग दूसरी फिल्म 'द ओडिसी' में धमाल मचाने तक, जानें 5 बातें

1981 के सुपरहिट गाने का फिर चला जादू

'तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया' साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'कुदरत' का सुपरहिट गाना है. इस फिल्म में हेमा मालिनी के साथ राजेश खन्ना, राजकुमार और विनोद खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे. चार दशक से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी इस गाने का जलवा बरकरार है. जब हेमा मालिनी ने उसी गाने पर एक बार फिर डांस किया, तो फैंस पुरानी यादों में खो गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. कोई उन्हें "एवरग्रीन ब्यूटी" बता रहा है, तो कोई "रियल ड्रीम गर्ल". एक बार फिर हेमा मालिनी ने साबित कर दिया कि उनका करिश्मा आज भी दर्शकों के दिलों पर उसी तरह राज करता है, जैसा दशकों पहले करता था.

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त पर हर स्कूल का बच्चा करता है इस देश भक्ति गीत पर परफॉर्म, उदित नारायण और भूपिंदर सिंह की आवाज करती है शहीदों को सलाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini Dance Video, Hema Malini Viral Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com