भोजपुरी सिनेमा की धड़कन शुभी शर्मा एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से दिल जीतने आ रही हैं. उनकी नई फिल्म ‘सास की सास बनूंगी मैं' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ और आते ही छा गया. शुभी शर्मा का अलग अंदाज और दमदार डायलॉग्स देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं. फिल्म की कहानी सास और बहू के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें तीन सासें हैं, जो अपनी-अपनी बहुओं को तरह-तरह से टॉर्चर करती हैं. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब बहुएं अत्याचार का बदला लेने की ठान लेती हैं. ट्रेलर में शुभी शर्मा का कड़क अंदाज देखकर फैंस कह रहे हैं, ये बहू तो सबकी सास बनकर रहेगी!
शुभी शर्मा इस फिल्म में एक ऐसी बहू का किरदार निभा रही हैं, जो सहनशीलता की मिसाल है. लेकिन जब बर्दाश्त से बाहर हो जाता है, तो वह अपने साथ हुए हर अन्याय का हिसाब बराबर करती है. शुभी के फैंस उनके इस अवतार को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है, जबकि कॉन्सेप्ट संदीप सिंह का है. म्यूजिक की जिम्मेदारी ओम झा ने संभाली है, और गाने लिखे हैं भोजपुरी के फेमस गीतकार प्यारे लाल यादव और अरबिंद तिवारी ने.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने लगे. सबका यही कहना है कि फिल्म जल्द से जल्द रिलीज होनी चाहिए. ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शुभी शर्मा और पूरी टीम ने कुछ बड़ा और धमाकेदार तैयार किया है. तो भाई, तैयार हो जाइए! शुभी शर्मा अपनी नई फिल्म सास की सास बनूंगी मैं से एक बार फिर आपका दिल जीतने आ रही हैं. अब बस रिलीज डेट का इंतजार है, और फैंस पहले से ही गिनती शुरू कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं