विज्ञापन

साजन को पुकारती पत्नी, आ गया एक्स पति, 27 साल पुराना गाना बना दुल्हनों की पहली पसंद, अलका याग्निक की आवाज ने बांधा समां 

1999 में आई फिल्म में अलका याग्निक के गाने को काफी पसंद किया गया. वहीं साजन को पुकारतीं सुहागनों के लिए करवाचौथ और तीज पर पहली पसंद बन गया. 

साजन को पुकारती पत्नी, आ गया एक्स पति, 27 साल पुराना गाना बना दुल्हनों की पहली पसंद, अलका याग्निक की आवाज ने बांधा समां 
माधुरी दीक्षित का डांस और अलका याग्निक के कॉम्बो वाला 27 साल पुराना गाना

साजन साजन... को पुकारतीं दुल्हन... कुछ ऐसे थे 1999 में आए इस गाने के बोल, जिसपर डांस करने को सुहागनें मजबूर हो गईं. हालांकि फिल्म की कहानी में एक ट्विस्ट देखने को मिलता है, जिसमें शादीशुदा महिला पुकारती तो पति को है. लेकिन लौटकर आता है उसका एक्स हस्बैंड, जो सालों पहले मर चुका है. इस गाने ने 27 साल पहले ऐसा समां बांधा की सुहागनों का करवाचौथ हो या तीज का त्यौहार फैंस के बीच पहली पसंद बन गया. खास बात इस गाने को आवाज देने वाली सिंगर की है, जो और कोई नहीं 90 के दशक की जानी मानी सिंगर अलका याग्निक हैं. 

साजन साजन गाने की कहानी

साजन साजन गाना 1999 में रिलीज हुई आरजू फिल्म का है, जिसकी कहानी दयाशंकर (अमरीश पुरी) लंदन में रहने वाले अमीर एनआरआई हैं. वे अपने मृत दोस्त के बेटे अमर (सैफ अली खान) को अपना बेटा मानते हैं और चाहते हैं कि अमर उनकी बेटी पूजा (माधुरी दीक्षित) से शादी करे.  लेकिन पूजा को पायलट विजय (अक्षय कुमार) से प्यार हो जाता है, जिसके चलते अमर प्यार कुर्बान कर देता है और विजय से पूजा की शादी करवा देता है. लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही विजय का प्लेन एक्सीडेंट होता है और उसे सभी मरा हुआ मान लेते हैं. वहीं पूजा प्रेग्नेंट होती है, जिसके चलते अमर उससे शादी कर लेता है. समय के साथ पूजा को भी अमर से प्यार हो जाता है. लेकिन इसी दौरान विजय जिंदा लौट आ जाता है. इसी दौरान साजन साजन गाना आता है. 

ये भी पढ़ें- तेलुगू गाने का हिंदी वर्जन बना 90s का पॉपुलर सॉन्ग, टीवी पर 1424 एपिसोड के सीरियल को 2000 में किया हिट, एसपी- चित्रा की कल्ट आवाज

माधुरी-अक्षय और सैफ की जोड़ी

आरजू रोमांटिक एक्शन फिल्म थी, जिसे लॉरेंस डिसूजा ने डायरेक्ट किया था. वहीं अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा माधुरी दीक्षित अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं अमरीश पुरा, परेश रावल और रीमा लागू सपोर्टिंग रोल में नजर आए. इस फिल्म के गाने अनु मलिक ने कंपोज किए थे. जबकि लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे. वहीं साजन फिल्म के गाने को अलका याग्निक की आवाज ने  कल्ट बनाया था. 

आरजू फिल्म के 8 गाने

आरजू फिल्म ने 5 करोड़ के बजट में 9 करोड़ की कमाई हासिल की थी. वहीं इस फिल्म में कुल 8 गाने थे, जिसमें साजन साजन तेरी दुल्हन को खूब पसंद किया गया था. इसके अलावा दूसरा गाना अब तेरे दिल में तो (कुमार सानू और अलका याग्निक), तीसरा गाना मिल जाते हैं (कुमार सानू और अलका याग्निक), चौथा गाना मैं आ रहा हूं वापस (उदित नारायण), पांचवा गाना रब्बा रब्बा आई लव यू (सोनू निगम), छठा गाना जय माता दी (सोनू निगम), सातवां गाना दोस्ती करते नहीं (कुमार सानू, उदित नारायण और अलका याग्निक) और आठवां गाना तू सोनी कुड़ी (उदित नारायण और अनु मलिक) ने गाया था. 

ये भी पढ़ें- 1986 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का वो गाना, आशा भोसले-मोहम्मद अजीज की आवाज, जया प्रदा ने दिखाया प्यार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alka Yagnik, Saajan Songs, Bollywood, Madhuri Dixit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com