विज्ञापन

लता मंगेशकर का 68 साल पुराना देहाती गीत, जिसमें है असम की माटी की महक, वैजयंतीमाला-दिलीप कुमार पर सजा तो बन गया अमर

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं जो लोकगीत से प्रेरित होते हैं. आज हम 1958 में आई फिल्म मधुमती के एक ऐसी ही देहाती गाने की बात करेंगे, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से ऐसा सजाया कि दर्शकों के दिलो में असमी लोक संगीत और बिहू की झलक लिए ये गाना आज भी अमर है.

लता मंगेशकर का 68 साल पुराना देहाती गीत, जिसमें है असम की माटी की महक, वैजयंतीमाला-दिलीप कुमार पर सजा तो बन गया अमर
वैजयंती माला का देसी गाना, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया अमर
नई दिल्ली:

लता मंगेशकर जिसे स्वर कोकिला के तौर पर भी जाना जाता है, उन्होंने महज 5 साल की उम्र से ही संगीत का रियाज करना शुरू कर दिया था. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे गीत गाए जो आज भी हमारे दिलों में बसते हैं. आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सुरमयी आवाज आज भी अमर है. हम आज आपको लता मंगेशकर के 68 साल पुराने एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे जो असम संस्कृति से जुड़ा हुआ था. इस गाने के बोल, संगीत और फिल्मांकन ने इस गाने को लोगों के बीच लोकप्रिय कर दिया था. कॉलेज और स्कूलो में लड़किया इस गाने पर खूब नाचती थी.

68 साल पुराना देसी गाना 

बॉलीवुड की कई फिल्मों मे ऐसे गाने बने है जिनमें देसी संगीत और भाषा का इस्तेमाल किया गया था. इस लिस्ट में लता मंगेशकर का भी एक गाना शामिल है, जो असमी लोक गीत से जुड़ाव रखता है. ये गाना है साल  1958 में आई फिल्म मधुमती का गाना, जिसमें दिलीप कुमार और वैजयंती माला ने अभिनय किया था. गाने के बोल थे- चढ़ गयो पापी बिछुआ. 

इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी सुरमयी आवाज से सजाया था. इस गाने में वैजयंती माला और दिलीप कुमार एक मेले में जाते हैं जहां पर इस गाने को फिल्माया जाता है. बिहू संगीत से प्रेरित इस गाने पर लड़कियां खूब नाचती थीं. गाने के बोल, संगीत और इसमें असमी लोक संगीत की झलक साफ दिखती है. लता मंगेशकर द्वारा गाए गए लोक गीतों में ये गाना टॉप लिस्ट में शामिल है. गाने के बोल- 

ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा की वापसी, The Great Indian Kapil Show के पांचवे सीजन के साथ इस तारीख को होगी मुलाकात

ओ बिछुआ हाय रे
पीपल छैयाँ बैठी पल-भर
हो भर के गगरिया हाय रे
हाय रे हाय रे हाय रे
होये होये होये
दैय्या रे, दैय्या रे
चढ़ गयो पापी बिछुआ
दैय्या रे, दैय्या रे
चढ़ गयो पापी बिछुआ
हाय हाय रे मर गयी
कोई उतारो बिछुआ

इस गाने के बोल शैलेंद्र ने लिखे थे और इसे संगीत दिया था सलिल चौधरी ने. इस गाने में लता मंगेशकर के साथ मन्ना डे ने भी अपनी आवाज से इसको अमर बना जिया. 

फिल्म भी हुई थी हिट 

बता दें कि फिल्म मधुमती अपने समय की लोकप्रिय फिल्मों मे से एक रही और इसको सबसे अधिक लोकप्रियता लता मंगेशकर की आवाज में मौजूद देहाती किस्म के गाने चढ़ गयो पापी बिछुआ द्वारा मिली थी. इस फिल्म में दिलीप कुमार, वैजयंती माला, प्राण और जॉनी वॉकर ने अभिनय किया था. महज 8 करोड़ मे बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ की कमाई कर के सुपरहिट साबित हुई. 

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar Songs, Vyjayanthimala, Dilip Kumar, Vyjayanthimala Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com