विज्ञापन

'प्रसाद खान से वजन नहीं बढ़ता...' रणबीर कपूर ने विवादित वीडियो पर अंजलि अरोड़ा ने दिया ये जवाब

रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. इस पुराने वीडियो में वह डाइट का बहाना देकर गणपति बप्पा का प्रसाद खाने से इंकार करते नजर आए थे.

'प्रसाद खान से वजन नहीं बढ़ता...' रणबीर कपूर ने विवादित वीडियो पर अंजलि अरोड़ा ने दिया ये जवाब
अंजलि अरोड़ा ने रणबीर कपूर के पुराना कंट्रोवर्शियल वीडियो पर दिया ये जवाब
Social Media
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने एक्टर रणबीर कपूर के उस वीडियो पर रिएक्ट किया है जिसमें उन्होंने डाइट की बात कहकर प्रसाद खान से मना कर दिया था. दरअसल ये रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो है जो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे गणेश पूजा के दौरान प्रसाद खाने से मना करते दिख रहे हैं. यह पुराना क्लिप हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना और कुछ यूजर्स ने एक्टर के प्रसाद न खाने पर उनकी आलोचना की.

इस घटना पर बात करते हुए, अंजलि ने प्रसाद को आशीर्वाद के तौर पर अहमियत दी और लोगों से इसे सम्मान के साथ स्वीकार करने को कहा. 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए अंजलि ने कहा, "मैंने अभी घर पर भगवान गणेश का प्रसाद रखा है और मुझे मीठा बहुत पसंद है. मैं बहुत मीठा खाती हूं और वैसे भी, जो प्रसाद हमें मिलता है, वह एक आशीर्वाद होता है. इससे हमारा पेट नहीं भरता, बल्कि हमें अच्छी समझ मिलती है. इसलिए, जितना प्रसाद आपको मिले, जरूरी नहीं कि आप उसे पूरा खाएं. थोड़ा सा खाएं क्योंकि भगवान आपको आशीर्वाद देते हैं."

बता दें कि रणबीर कपूर का वायरल हो रहा वीडियो असल में 2023 का बताया जा रहा है. रणबीर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने मुंबई के एक गणपति पंडाल गए थे. पूजा के बाद, 'बर्फी' एक्टर ने पैपराजी के बीच मोदक बांटे. जब एक फोटोग्राफर ने उन्हें प्रसाद दिया, तो रणबीर ने बड़े ही प्यार से मना कर दिया और कहा कि वे डाइट पर हैं, साथ ही उन्होंने उस व्यक्ति से ही प्रसाद खाने को कहा.

यह पुराना वीडियो ऐसे समय में फिर से सामने आया है जब रणबीर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म "रामायण" में भगवान राम का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं. इस क्लिप पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आलोचना की.

वहीं, अंजलि, जो आने वाली पौराणिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं ने भी अपनी आस्था और इस रोल के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात की. उन्होंने कहा, "मैंने यह रोल खुद नहीं चुना है. यह रोल मुझे भगवान राम और माता सीता ने दिया है. मैं भगवान राम और भगवान हनुमान की बहुत बड़ी भक्त हूं. मैं हर मंगलवार हनुमान मंदिर जाती हूं तो, शायद यह उसी का नतीजा है. इसलिए, अगर उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया है और इसे करने के लिए कहा है, तो मैं इसे जरूर करूंगी".
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor Controversy, Anjali Arora, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com