विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2024

Ruslaan Box Office Collection Day 1: आयुष शर्मा की रुसलान पर भारी पड़ी साउथ की रतनाम, ओपनिंग में गाड़े झंडे

Ruslaan Box Office Collection Day 1: 26 अप्रेल को रिलीज हुई सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की रुसलान पर साउथ के सुपरस्टार की नई फिल्म रतनाम भारी पड़ती दिख रही है.

Ruslaan Box Office Collection Day 1: आयुष शर्मा की रुसलान पर भारी पड़ी साउथ की रतनाम, ओपनिंग में गाड़े झंडे
Ruslaan Box Office Collection Day 1: रुसलान कलेक्शन डे 1
नई दिल्ली:

Ruslaan Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 26 अप्रैल को दो फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें एक बॉलीवुड की रुसलान है. इस फिल्म में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा नजर आ रहे हैं. जबकि दूसरी फिल्म साउथ सुपरस्टार विशाल की है, जिसका नाम रतनाम है. दोनों ही फिल्मों ने एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी. लेकिन कमाई के मामले में जमीन और आसमान का अंतर नजर आया. वहीं रतनाम ने रुसलान को धोबी पछाड़ देते हुए अच्छी ओपनिंग अपने नाम कर ली है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि साउथ की फिल्म एक बार फिर बॉलीवुड पर भारी पड़ गई है. 

बॉक्स ऑफिस ट्रेकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आयुष शर्मा की रुसलान ने पहले दिन 60 लाख की ओपनिंग भारत में की है. जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 1 करोड़ तक ही पहुंच पाया है. बजट की बात करें तो 25 करोड़ का बताया जा रहा है. जबकि फिल्म को करण बुटानी ने डायरेक्ट किया है और सुश्री मिश्रा, विद्या मालवड़े और जगपति बाबू अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. 

रतनाम फिल्म की बात करें तो ओपनिंग डे पर विशाल की फिल्म ने 2.3 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3 करोड़ तक पहुंचा है. जबकि फिल्म भी लो बजट की है. मूवी की बात करें तो हरि द्वारा डायरेक्ट की गई इस तमिल फिल्म में विशाल, प्रिया भवानी शंकर, गौतम, योगी बाबू और मुरली शर्मा अहम रोल में नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि विशाल की मार्क एंटनी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हुई नजर आई थी.

Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ruslaan, Ruslaan Box Office Collection Day 1, Ruslaan Box Office Collection, Ruslaan Box Office, Ruslaan Box Office Collection Day 1 Sacnilk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com