बॉलीवुड एक्टर रुसलान मुमताज, जो हाल ही में बाढ़ और लैंड स्लाइड की वजह मनाली में फंस गए थे अब मुंबई लौट चुके हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैन्स को जानकारी दी कि वो सेफली अपने घर पहुंच गए हैं. रुसलान ने नदी की एक फोटो शेयर की और लिखा, वो जिसकी वजह से सब हुआ. मेरी जान बख्शने के लिए थैंक्यू. इसके अलावा रुसलान में दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट से भी तस्वीरें शेयर कीं. रुसलान ने प्लेन में बैठे हुए भी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, बाय अब तब मिलेंगे जब तुम्हारा मूड अच्छा होगा.
रुसलान ने मनाली में मदद करने वालो को कहा थैंक्यू
इन तस्वीरों से पहले की इंस्टाग्राम पोस्ट में रुसलान ने अपने मेजबान को धन्यवाद दिया और उसके साथ एक तस्वीर पोस्ट की. “नकुल महंत - एक रियल लाइफ हीरो...जिन्होंने अपनी प्रॉपर्टी के नुकसान के बारे में सोचने की जगह इस पर ध्यान दिया कि उनके होटल के सभी गेस्ट सुरक्षित रहें. उन्होंने सही समय पर सही फैसले लिए और ऐसे हालात में भी हमारे सिर पर छत थी और गर्म खाना मिल रहा था. उनके चेहरे की स्माइल मुझे यह भरोसा दिला रही थी कि चाहे कुछ भी हो जाए मैं सेफ रहूंगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रुसलान ने कहा, “इस तरह के नैचुरल डिजास्टर का सामना करने का यह मेरा पहला एक्सपीरियंस था और एक अलग फ्रंटलाइन हीरो से मुलाकात. आपके लिए सभी गेस्ट और आपके स्टाफ की दुआएं और शुभकामनाएं हैं. हम @shirrresort पर अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए जल्द ही वापस आएंगे और जैसा कि हमने वादा किया गया था. मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए वापस आऊंगा.
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में रुसलान ने कहा कि उसने अपने आसपास की सड़कों को बाढ़ में बहते देखा है. शूटिंग होटल के अंदर हो रही थी और उनके पास कुछ खाली समय था उस दौरान उन्होंने चारों तरफ की सड़कों पर बह रही नदी को देखा और सोचा कि क्या यह नॉर्मल है. "किसी को इस बात से कोई परेशानी नहीं थी कि सड़क कहां जा रही है. मैंने देखा कि बड़े-बड़े पेड़ नदी में बह गए. किसी को तब तक पता नहीं चला जब तक मालिक नहीं आया और हमें जाने के लिए नहीं कहा. मैंने दो घंटे में अपना बैग पैक किया केवल पैसे जैसी जरूर चीजें साथ ली."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं