- रुबिना दिलैक ने किया अभिनव शुक्ला संग जमकर डांस
- वीडियो में दिखा रुबिना और अभिनव का जबरदस्त अंदाज
- रुबिना और अभिनव का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
टीवी की दुनिया की मशहूर जोड़ी रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनका वीडियो हो या फोटो, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होती है. कुछ ही दिनों पहले दोनों का गाना 'मरजानेया' (Marjaneya) रिलीज हुआ है, जिसमें नेहा कक्कड़ की सिंगिंग और रुबिना व अभिनव की केमिस्ट्री ने धमाल मचाकर रख दिया था. हाल ही में उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों मरजानेया पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में दोनों का डांस और अंदाज वाकई कमाल का लग रहा है. खास बात तो यह है कि रुबिना के साथ अभिनव भी मरजानेया पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'मरजानेया' (Marjaneya) सॉन्ग पर बने इस डांस वीडियो को अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक तीन लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही फैंस इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) अभिनव के हाथ से मोबाइल छीन लेती हैं और डांस करना शुरू कर देती हैं. ऐसे में रुबिना को देख अभिनव शुक्ला भी थिरकने लगते हैं. इसमें दोनों की केमिस्ट्री भी तारीफ के लायक लग रही है. इससे इतर वीडियो में रुबिना दिलैक ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी देखने लायक है.
रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के इस वीडियो को देख नेहा कक्कड़ भी नहीं रह पाईं. उन्होंने वीडियो पर कमेंट कर कहा, "ओह्ह गॉड, आप दोनों..." वहीं, दूसरी और फैंस भी रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जमकर तारीफें कर रहे हैं. बता दें कि बिग बॉस 14 के बाद रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करते हुए नजर आए हैं. इससे इतर रुबिना दिलैक एक बार फिर सौम्या के रूप में शक्ति सीरियल में एंट्री करने जा रही हैं. इससे जुड़ा प्रोमो भी कुछ ही दिन पहले रिलीज हुआ है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाकर रख दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं