Riteish Deshmukh ने अपने बॉलीवुड करियर में हमें कई अमेजिंग कॉमेडी फिल्में दी हैं. 'हे बेबी' का तन्मय हो या 'धमाल' का देशबंधु, अपनी जबरदस्त कॉमेडी से रितेश हमें हंसाने में हमेशा कामयाब रहे हैं. रितेश देशमुख का जबरदस्त कॉमेडी अंदाज फिल्मों में कई बार हमने देखा है, इसके अलावा उनका फन लविंग कैरेक्टर भी फैंस का फेवरेट है. लेकिन इसके साथ ही इस फन लविंग एक्टर की फिल्म 'एक विलेन' का ग्रे शेड कैरेक्टर भी जबरदस्त हिट रहा है. वैसे तो सोशल मीडिया पर रितेश और जेनेलिया के मस्ती भरे वीडियोज फैंस को हंसने पर मजबूर कर देते हैं, लेकिन रितेश देशमुख के लेटेस्ट वीडियो में उनकी स्माइल किसी को भी उनका दीवाना बना सकती है.
रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाले एक्टर्स में से एक हैं. इस बार Ritesih Deshmukh ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर एक ऐसा वीडियो अपलोड किया है, जिसे देखकर फैंस की नजरें उन पर ठहर सी गई हैं. दरअसल, रितेश देशमुख ने अपनी उस फिल्म के डायलॉग पर इंस्टा रील बनाई है, जिसमें उन्होंने विलन का किरदार निभाया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि रितेश देशमुख ब्लैक कलर की शर्ट पहने हुए हैं और अपना सिर अपने हाथ पर टिकाये हुए बैठे हैं. इतने में 'एक विलन' फिल्म का डायलॉग सुनाई देता है 'ऐ विलन' जिसे सुनकर रितेश कैमरे की तरफ देखते हैं और जैसे ही स्माइल वर्ड सुनाई देता है वे किलिंग स्माइल देते हैं. इस वीडियो में रितेश देशमुख के एक्सप्रेशंस बहुत ही लाजवाब है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
फिल्मों में कॉमेडी, मस्ती और प्यार करने वाला एक एक्टर जब ग्रे शेड किरदार निभाता है तो उसके लिए रोल काफी चैलेंजिंग हो जाता है. लेकिन 'एक विलेन' फिल्म में सीरियल किलर राकेश महाडकर के ग्रे शेड कैरेक्टर को रितेश देशमुख ने बड़े पर्दे पर बखूबी निभाया है. सोशल मीडिया पर रितेश देशमुख के इस वीडियो पर फैंस प्यार की बरसात कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, 'मेरा फेवरेट विलेन' तो दूसरे ने लिखा है, 'आप विलेन नहीं हीरो हो सर'. वहीं एक फैन ने रितेश की स्माइल की तारीफ करते हुए 'स्वीट स्माइल' लिखा है.
ये भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं