विज्ञापन

आशिकी 2 के लिए बना था ये 12 साल पुराना गाना, इस फिल्म में टूटे दिल का दर्द किया बयां, मिथुन के लिरिक्स, मुस्तफा जाहिद की आवाज हुई सुपरहिट 

आशिकी 2 के लिए पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने गाना गाया था. लेकिन यह 12 साल पहले दूसरी रोमांटिक ट्रैजेडी फिल्म में इस्तेमाल किया गया. 

आशिकी 2 के लिए बना था ये 12 साल पुराना गाना, इस फिल्म में टूटे दिल का दर्द किया बयां, मिथुन के लिरिक्स, मुस्तफा जाहिद की आवाज हुई सुपरहिट 
आशिकी 2 में होना था इस्तेमाल, लेकिन इस फिल्म से हिट हुआ मिथुन और मुस्तफा जाहिद का गाना
नई दिल्ली:

आशिकी 2 तो आपको याद ही होगी, जो एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसने फैंस के दिलों में अरिजीत सिंह का नाम बसा दिया. तुम ही हो, सुन रहा है ना तू, चाहूं मैं या ना , हम मर जाएंगे, मेरी आशिकी, पिया आए और भुला देना जैसे गानों ने फैंस के दिलों में जगह बनाई. लेकिन क्या आपको पता है कि इस लिस्ट में एक और गाना शामिल होने वाला था, जिसे पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने आवाज दी, जो तेरा मेरा रिश्ता के लिए जाने जाते हैं. वहीं जाने माने कंपोजर मिथुन ने इस गाने को कंपोज किया था. हालांकि इस फिल्म में गाने को इस्तेमाल नहीं किया गया, जबकि एक साल बाद इसका इस्तेमाल दूसरी रोमांटिक साइकोलॉजिक फिल्म में हुआ. 

मुस्तफा जाहिद का गाना हुआ दूसरी फिल्म में इस्तेमाल

हम बात कर रहे हैं एक विलेन के गाने जरुरत की, जो 2014 में आया था. पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा, “असल में ‘जरूरत' गाना ‘आशिकी 2' के लिए होना था. इसे ‘एक विलेन' के लिए नहीं बनाया गया था. जब आप ‘आशिकी' के गाने सुन रहे थे, तभी उस तरफ जाने की जरूरत महसूस हुई. वह फिल्म का ही गाना था. और फिर मोहित को पता चला कि आप उसे सुन रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि हम बाद में कभी फिल्में करेंगे... फिर इसे इस्तेमाल किया गया. 

यह भी पढ़ें | 1 दिन में 28 गाने गाने वाले कुमार सानू, शाहरुख, सलमान, आमिर नहीं, इस एक्टर को मानते हैं खूब जंचती आवाज

एक विलेन में जरुरत गाना

2014 में आई फिल्म एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे. वहीं जरुरत गाना तब आता है जब श्रद्धा कपूर का किरदार मर जाता है और सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार दरबदर भटकता है. इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने गाया था. जबकि मिथुन ने गाने के बोल और म्यूजिक दिया था. यह गाना आज भी खूब पॉपुलर है. 

एक विलेन के गाने

एक विलेन में 5 गाने थे, जिनके बोल मनोज मुंतशिर, मिथुन और अदनान धूल ने लिखे थे. वहीं म्यूजिक अंकित तिवारी, मिथुन और अदनान धूल और रब्बी अहमद ने तैयार किया था. जबकि अंकित तिवारी, मिथुन, मोहम्मद इरफान, मुस्तफा जाहिद, अदनान धूल, मोमिना मुश्तेहसन, अरिजीत सिंह, श्रद्धा कपूर ने हमदर्द, गलियां, बंजारा, जरुरत और आवारी को आवाज दी थी.  

यह भी पढ़ें | रेखा की फिल्म का 54 साल पुराना एवरग्रीन रोमांटिक सॉन्ग, जिस पर बना 1625 एपिसोड का सुपरहिट सीरियल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aashiqui 2, Ek Villain, Hindi Songs, Mustafa Zahid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com