बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार को निधन हो गया. जानकारी के अनुसार, उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित उनके निवास पर बेहोशी की अवस्था में पाया गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया. शुरुआती जांच में बताया गया कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था. डॉक्टरों ने अस्पताल लाए जाने के बाद लगभग 45 मिनट तक उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस और सेलेब्स श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच रितेश देशमुख का इमोशनल पोस्ट वायरल हो रहा है.
रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर को किया याद
रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, 'आज मेरे पास शब्द नहीं हैं; ऐसा लग रहा है जैसे मेरे दिल पर बिजली गिर गई हो. नाना चले गए...इस एक बात ने मुझे सुन्न और खामोश कर दिया है. आप एक्टिंग की दुनिया में एक विशाल आसमान की तरह थे, जिसकी कोई सीमा नहीं थी. अपने अनोखे अंदाज से आपने दर्शकों के दिलों में एक ऐसी जगह बनाई जो कभी नहीं हिल सकती. कभी स्क्रीन पर चमकते हीरो, तो कभी ऐसे विलेन जिसने रोंगटे खड़े कर दिए, या फिर गंभीर चेहरे के पीछे छिपा शरारती मजाक...
आज शब्द थिजले आहेत, काळजावर जणू वीज कोसळली आहे. नाना गेले... या एका वाक्याने मन सुन्न, निःशब्द झाले आहे. तुम्ही अभिनयाचे आकाश होतात, ज्याला तुलनेची सीमा नव्हती. तुमच्या अनोख्या शैलीने रसिकांच्या हृदयात तुम्ही अढळ घर केले. कधी पडद्यावरचा तेजस्वी नायक, कधी अंगावर शहारे आणणारा खलनायक, तर कधी गंभीर चेहऱ्यामागचा खट्याळ विनोद, प्रत्येक रंग तुमच्या अभिनयात खुलून आला. पडद्यावर तुम्ही हीरो होतात, पण पडद्यामागे त्याहूनही मोठे. तुमच्या संस्थेतून वाहत राहिली माणुसकीची निरंतर धारा. 'ब्लफमास्टर' आणि 'हाउसफुल ५' मध्ये तुमच्यासोबत पडदा वाटून घेतला, हे माझे भाग्य. पण एका मराठी चित्रपटात तुमच्यासोबत काम करणे, ही अपूर्ण ओढ आयुष्यभर उरी राहील. तुमचे बोल, तुमच्या गप्पा, पाठीवरची ती कौतुकाची थाप, सोबत केलेले ते खळखळते हसू, ही माझी करी कमाई. कुटुंबीयांना, आप्तेष्टांना आणि लाखो चाहत्यांना माझी मनःपूर्वक सांत्वना. खरच आज एका युगाचा अस्त झाला आहे. भावपूर्ण श्रद्धांजली. 🙏
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) October 8, 2026
यह भी पढ़ें | Nana Patekar Death News LIVE Updates: नाना पाटेकर के निधन से हर कोई हैरान, शोक में डूबा बॉलीवुड
आपकी एक्टिंग में हर रंग जीवंत हो उठता था. स्क्रीन पर आप हीरो थे, लेकिन असल जिंदगी में उससे भी कहीं महान. आपकी संस्था के जरिए इंसानियत की कभी न खत्म होने वाली धारा बहती रही. ब्लफ़मास्टर और हाउसफुल 5 में आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी. लेकिन आपके साथ किसी मराठी फिल्म में काम करना, यह अधूरी इच्छा मुझे जिंदगी भर सताती रहेगी.
आपकी बातें, आपकी बातचीत, पीठ पर शाबाशी की वो थपकी, साथ में खुलकर हंसना, यही मेरी असली कमाई है. परिवार, चाहने वालों और लाखों फ़ैन्स के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. सचमुच, आज एक युग का अंत हो गया है. दिल से श्रद्धांजलि.' इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं