सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली बरसी (Sushant Singh Rajput Death Anniversary) है. सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2020 में हुआ था. सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने उनके लिए अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट लिखी है. इस पोस्ट में रिया चक्रवर्ती ने अपने इमोशंस को बयां किया है और उन्होंने बताया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को कितना मिस कर रही हैं. रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर उन्हें याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखी है, 'एक भी पल ऐसा नहीं गया है जब मैंने इस बात पर यकीन किया हो कि तुम चले गए हो. कहते हैं समय सारे घाव भर देता है, लेकिन तुम मेरा समय हो और मेरे सबकुछ. मैं जानती हूं कि तुम मेरे गार्डियन एंजल हो और चांद से अपने दूरबीन से मुझे देख रहे हो. मेरी रक्षा कर रहे हो. मैं रोज तुम्हारा इंतजार करती हूं कि तुम मुझे पिक करने आओ, मैं तुम्हें हर जगह ढूंढती हूं. मैं जानती हूं कि तुम मेरे साथ यहां हो. यह बात मुझे रोज तोड़ती है, लेकिन फिर मुझे तुम्हारी बात याद आती है, 'तुम्हें यह मिला है बेबू' और मैं आगे बढ़ जाती हूं. मैं जब भी तुम्हारे बारे में सोचती हूं तो भावनाओं का तूफान मेरे शरीर में दौड़ने लगता है. इसे लिखते हुए मेरा दिल दुख रहा है. तुम्हारे बिना कोई जिंदगी नहीं है, तुम इसके जीने के मायने अपने साथ ही ले गए. इस खालीपन को नहीं भरा जा सकता. तुम्हारे बिना, मैं निर्जीव हूं...मेरे स्वीट सनशाइन बॉय, मैं तुमसे वादा करती हूं कि मैं तुम्हें रोजाना 'मालपुए' दूंगी और इस दुनिया की सारी क्वांटम फिजिक्स की किताबें भी पढ़ लूंगी, सिर्फ तुम लौट आओ. मैं तुम्हें मिस करती हूं मेरे दोस्त, मेरे प्यार...सदा के लिए बेबू और पुटपुट...'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं