विज्ञापन

रेखा का ऑनस्क्रीन बेटा है बॉलीवुड के खूंखार विलेन का दामाद, आज तक नहीं दी एक भी सोलो हिट

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह कलाकारों के परिवार से ही ताल्लुक रखता है. इनके पिता भी जाने माने आर्टिस्ट रहे हैं. इन्होंने भी खूब थियेटर किया लेकिन फिल्म कभी अपने दम पर नहीं खींच पाए.

रेखा का ऑनस्क्रीन बेटा है बॉलीवुड के खूंखार विलेन का दामाद, आज तक नहीं दी एक भी सोलो हिट
रेखा के साथ ये एक्टर लज्जा फिल्म में नजर आए थे
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, लेकिन उन्हें अक्सर एक ही तरह के किरदारों में बांध दिया गया. इनके साथ हालात ऐसे हो गए कि मल्टीस्टारर में तो ये खूब पसंद किए गए और फिल्में चली भीं लेकिन सोलो हिट के मामले में खाता खाली ही रहा. अभिनेता शरमन जोशी भी ऐसे ही कलाकारों की लिस्ट में शामिल हैं. फिल्मों में शानदार कॉमिक टाइमिंग के चलते उन्हें लगातार कॉमिक किरदार मिलने लगे थे, लेकिन शरमन खुद को एक तरह की इमेज में बांधकर नहीं रखना चाहते थे.  

शरमन जोशी का जन्म 28 अप्रैल 1979 को नागपुर में हुआ था. उनका परिवार अभिनय और थिएटर की दुनिया से जुड़ा हुआ था. उनके पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर के बड़े कलाकार थे. घर में कला और अभिनय का माहौल होने की वजह से शरमन का झुकाव भी बचपन से अभिनय की ओर हो गया. उन्होंने फिल्मों में आने से पहले लंबे समय तक थिएटर में काम किया और अभिनय की बारीकियां सीखी और यही अनुभव आगे चलकर उनके बहुत काम आया.

शरमन जोशी ने साल 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' से बॉलीवुड में कदम रखा. साल 2001 में वो लज्जा फिल्म में रेखा के बेटे के रोल में नजर आए थे. लेकिन पहचान इसी साल आई फिल्म 'स्टाइल' से मिली. इस फिल्म को युवाओं ने काफी पसंद किया. बाद में उन्होंने 'एक्सक्यूज मी' और 'शादी नंबर 1' जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों से उनकी कॉमिक शैली लोगों को पसंद आने लगी थी. साल 2006 शरमन जोशी के करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ. इसी साल वह 'रंग दे बसंती' और 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' जैसी फिल्मों में दिखाई दिए. दोनों ही फिल्में बड़ी हिट साबित हुईं. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शरमन अकेले में नहीं जब भी ग्रुप के साथ आए तो हिट फिल्म देने में भी कामयाब रहे और खूब पसंद भी किए गए. 

'गोलमाल' में उनके निभाए गए किरदार ने दर्शकों को खूब हंसाया. इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें लगातार कॉमेडी रोल मिलने लगे. धीरे-धीरे शरमन को महसूस होने लगा कि लोग उन्हें सिर्फ हास्य अभिनेता के रूप में देखने लगे हैं. ऐसे में उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी और अलग तरह के किरदार चुनने का फैसला किया. शरमन ने सिर्फ कॉमेडी फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा. 'लाइफ इन ए... मेट्रो' में उन्होंने एक भावुक किरदार निभाया. वहीं, 'फरारी की सवारी' में वह एक साधारण पिता के रोल में नजर आए, जो अपने बेटे का सपना पूरा करने के लिए संघर्ष करता है. इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई. इसके अलावा, '3 इडिट्स' में निभाया गया 'राजू रस्तोगी' का किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. इस फिल्म ने सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए और शरमन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का आईफा अवॉर्ड भी मिला.

फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रखा और 'बारिश' जैसी सीरीज में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता. निजी जिंदगी की बात करें तो शरमन जोशी ने प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की.

यह भी पढ़ें: जब धर्मेंद्र ने पकड़ ली थी बाघ की पूंछ, एक्शन सीन देखकर सेट पर खड़े हो गए सबके रोंगटे

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Rekha Age, Rekha Movies, Rekha Sharman Joshi, Sharman Joshi, Sharman Joshi Birthday, Sharman Joshi Age, Sharman Joshi Father In Law, Sharman Joshi Prem Chopra, Sharman Joshi Wife, Sharman Joshi Kids, Sharman Joshi Movies, Sharman Joshi Hit Movies, Sharman Joshi Rekha Movie, Lajja Movie, Lajja Movie OTT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com