विज्ञापन

मिर्जापुर के ‘घूम-घूम’ को धुरंधर के‘FA9LA’ जैसा हिट बनाना चाहते थे रवि किशन, अक्षय खन्ना की सफलता से हुए थे इंप्रेस, कोरियोग्राफर का खुलासा

'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'घूम घूम' को रवि किशन ने एक संभावित हिट के तौर पर देखा था और कोरियोग्राफर विजय गांगुली को कुछ कमाल का करने के लिए कहा था.

मिर्जापुर के ‘घूम-घूम’ को धुरंधर के‘FA9LA’ जैसा हिट बनाना चाहते थे रवि किशन, अक्षय खन्ना की सफलता से हुए थे इंप्रेस, कोरियोग्राफर का खुलासा
मिर्जापुर के ‘घूम-घूम’ को धुरंधर के‘FA9LA’ जैसा हिट बनाना चाहते थे रवि किशन
नई दिल्ली:

Mirzapur: The Movie:'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'घूम घूम' को रवि किशन ने एक संभावित हिट के तौर पर देखा था और कोरियोग्राफर विजय गांगुली को कुछ कमाल का करने के लिए कहा था. जैसलमेर की कड़ाके की ठंड में शूट किए गए इस गाने को 'महबूबा महबूबा' और 'धुरंधर' के गाने 'FA9LA' से प्रेरणा मिली थी. फिल्म की रिलीज के बाद से ही 'मिर्जापुर: द मूवी' का गाना 'घूम घूम' काफी लोकप्रिय हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस डांस नंबर की कामयाबी का अंदाजा किसे पहले ही हो गया था, जीहां रवि किशन को.

यह भी पढ़ें - बनारस के ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को दिलाई पहचान, जानें लालजी पांडेय कैसे बने बॉलीवुड के 'अनजान? 

गाने के कोरियोग्राफर विजय गांगुली के अनुसार, इस फिल्म से डायरेक्टर गुरमीत सिंह की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए एक्टर रवि किशन चाहते थे कि यह गाना भी अक्षय खन्ना की 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'FA9LA' की तरह ही जबरदस्त हिट हो.

यह भी पढ़ें- दूरदर्शन पर जो गाना सुनता था पूरा देश, 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' का तमन्ना भाटिया के लेटेस्ट सुपरहिट सॉन्ग से क्या है कनेक्शन 

विजय गांगुली ने मिड-डे को बताया, "जब हम 'घूम घूम' पर काम कर रहे थे, तब अक्षय का गाना हाल ही में रिलीज हुआ था और बहुत बड़ा हिट साबित हुआ था. रवि सर ने मुझसे कहा कि मैंने 'धुरंधर' में बहुत अच्छा काम किया था और हमारे पास 'मिर्जापुर' में भी वैसा ही कुछ करने का मौका है. उन्होंने कहा, 'चलो कुछ कमाल का करते हैं'. उन्होंने इसके स्टेप्स को इतना ट्रेंडिंग बना दिया कि गाने के बजाय स्टेप्स की वजह से ही गाना लोकप्रिय हो गया."


कड़ाके की ठंड में जैसलमेर के रेगिस्तान में कास्ट के अहम सदस्यों — पंकज त्रिपाठी, किशन, अली फ़ज़ल, दिव्येंदु और सोनल चौहान — के साथ इस गाने की शूटिंग करना एक चुनौती थी. कोरियोग्राफ़र ने कहा, "इसमें 'शोले' के 'महबूबा महबूबा' जैसा फील होना चाहिए था. मैंने इसे मुंबई में शूट करने का सुझाव दिया था, लेकिन गुरमीत इसे राजस्थान की असली लोकेशन पर शूट करना चाहते थे."
 

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार Shahrukh Khan-Rani

Mukherjee

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Ravi Kishan, Ravi Kishan Dance Video, Ravi Kishan Mirzapur The Movie, Ravi Kishan Mirzapur Update, Dhurandhar Fa9La Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com