विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2018

रणवीर सिंह की जुबान पर आई दिल की बात, रोहित शेट्टी के बारे में कह गए कुछ ऐसा

अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि रचनात्मक व्यक्ति के तौर पर उनके करियर का यह शानदार समय है क्योंकि उन्हें बॉलीवुड के बड़े नामों के साथ चुनौतीपूर्ण काम का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है.

रणवीर सिंह की जुबान पर आई दिल की बात, रोहित शेट्टी के बारे में कह गए कुछ ऐसा
रणवीर सिंह
  • रणवीर की 'पद्मावत' रही थी सुपरहिट
  • 'गली बॉय' है अगली फिल्म
  • रैपर का कर रहे हैं किरदार
नई दिल्ली: अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि रचनात्मक व्यक्ति के तौर पर उनके करियर का यह शानदार समय है क्योंकि उन्हें बॉलीवुड के बड़े नामों के साथ चुनौतीपूर्ण काम का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है. रणवीर ने एक समारोह के दौरान कहा, "मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, रोहित शेट्टी और कबीर खान जैसे सर्वश्रेष्ठ फिल्मकारों के साथ काम का मौका मिला. रचनात्मक व्यक्ति के तौर पर यह मेरे लिए समृद्ध समय है. मुझे विभिन्न चीजें करने का मौका मिल रहा है, इसे खुद के लिए चुनौतीपूर्ण मान रहा हूं. मैं आगामी फिल्मों को लेकर उत्साहित हूं."

पूर्व PM मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म में अक्षय आएंगे नजर, करेंगे ये रोल

रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म 'सिंबा' के बारे में बताया. उन्होंने कहा, "संग्राम भाले राव उर्फ सिंबा.. वह फिल्म में एक पुलिस अधिकारी हैं. मैं और किसी से ज्यादा रोहित शेट्टी के साथ काम को लेकर उत्साहित हूं." जोया अख्तर की 'गली बॉय' में रणवीर आलिया भट्ट के साथ दिखेंगे. फिल्म मुंबई के रैपर्स और उनके संघर्षो पर आधारित है. इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म '83' की भी तैयारी कर रहे हैं.

Video: रणवीर सिंह से खास मुलाकात



'दंबग 3' के चक्कर में सोनाक्षी सिन्हा के हाथ से फिसली ये सुपरहिट कॉमेडी फिल्म, अब खुला राज

रणवीर सिंह 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के साथ अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं, और उनके इस किरदार को खूब पसंद भी किया गया था.
  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Simmba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com