मैं वापस आउंगा के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने हाल ही में धुरंधर के बारे में कहा कि कैसे लोग समझते थे कि रणवीर सिंह की फिल्म इमप्रैक्टिकल (अव्यावहारिक) है. जब वह स्टूडियों में चक्कर काट रही थी. 24वें हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में डायरेक्टर ने कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ बहुत दिलचस्प हो रहा है. हम एक ऐसे दिलचस्प दौर से गुजर रहे हैं, जहां लोग कह रहे हैं कि कुछ भी काम नहीं कर रहा है. क्या हमें बड़े स्टार के साथ जाना चाहिए या बिना स्टार के. आखिर क्या काम करेगा? लोग कहते हैं कि दर्शकों का ध्यान टिके रहने का समय कम हो गया है. लेकिन जो फिल्में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. वो तीन घंटे लंबी हैं. कहा जा रहा है कि लंबी फिल्में नहीं चलतीं, लेकिन 'धुरंधर' का उदाहरण देखिए, जो सफल रही है और उस फिल्म की लंबाई तो देखिए!"
आगे उन्होंने कहा, "इस बात को भूल जाइए कि जब 'धुरंधर' का विचार आया था और इसे अलग-अलग स्टूडियो में ले जाया जा रहा था. तब लोगों को लगा था कि यह सबसे अव्यावहारिक फिल्म है, जिसके सफल होने की संभावना ना के बराबर है. लेकिन इसने सारे नियम तोड़ दिए और अब हर कोई ऐसी ही फिल्म बनाना चाहता है. हम सभी यही सोच रहे हैं कि आखिर क्या चीज सफल होगी. भाषा भले ही बदल जाए, लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री अभी आत्म-मंथन के दौर से गुजर रही है."
ये भी पढे़ं- नीम करोली बाबा पर बनीं हनुमान अंश के 100 दिन का शराब और नॉनवेज के बिना जश्न, सक्सेस पार्टी में पहुंचे कार्तिक आर्यन
धुरंधर ऑस्कर रेस से बाहर हुई
रणवीर सिंह की धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज उन फिल्मों में से थी, जो 2027 के अकेडमी अवॉर्ड्स में भारत का प्रधिनिधित्व करने के लिए सोची जा रही थी. लेकिन साल की सबसे बड़ी रिलीज को इस लिस्ट में आखिर में नहीं चुना गया. वहीं ऐसा करने की वजह जूरी मेंबर विवेक वासवानी ने बताई, जिन्होंने एनडीटीवी से कहा था कि जूरी ने 'धुरंधर' या 'धुरंधर: द रिवेंज' को ऑस्कर के दावेदार के रूप में नहीं माना क्योंकि भारत की ऑफिशियल सबमिशन तय करते समय जूरी जिस तरह से भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्म की तलाश कर रही थी, ये फिल्में उस कसौटी पर खरी नहीं उतरीं. वहीं उन्होंने बताया कि 14 में से केवल 4 ने इस फिल्म को वोट दिए थे. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि गोंधल ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री है.
धुरंधर के बारे में
आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. जबकि इसका पार्ट 2 धुरंधर द रिवेंज अप्रेल 2026 में रिलीज हुआ था, जिसने 2000 करोड़ पार की कमाई हासिल की थी. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने काम किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं