- रणवीर सिंह ने किया इंटरव्यू में किया खुलासा
- एक्टर की कुछ बातों से आज भी हैरान हैं दीपिका पादुकोण
- फिल्म '83' में साथ नजर आएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने कूल अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं. फिल्मों में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट से भी वो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं. लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने वोग को दिये इंटरव्यू में एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वह अपनी असल जिंदगी में काफी गंभीर किस्म के इंसान हैं. इसके साथ ही रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि उनकी इस बात से आजतक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी हैरान है कि वह दुनिया से इस साइड को क्यों छुपाते हैं. इसके अलावा रणवीर सिंह ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें जोकर बनने में मजा आता है.
अभिषेक बच्चन ने खुद को 'बेरोजगार' कहे जाने पर दिया करारा जवाब, सोशल मीडिया पर कही यह बात
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से इंटरव्यू में उनके जबरदस्त अंदाज के बारे में बातें की जा रही थीं. इस पर रणवीर सिंह ने कहा, "कई मजबूत महिलाओं ने मेरा पालन पोषण किया है. इसलिए मेरी आत्मा भी फेमिनिन है." उन्होंने आगे बताया, "मैं जानता हूं कि मैं एक गंभीर व्यक्ति हो सकता हूं. मैं एक गंभीर व्यक्ति हूं भी. कुछ समय पहले मेरी पत्नी ने भी मुझसे पूछा था कि मैं अपनी इस साइड को दुनिया से क्यों छुपाता हूं. मेरे पास उनके लिए कोई जवाब नहीं था." इसके अलावा रणवीर ने कहा, "मुझे वो कपड़े पहनना पसंद है. मुझे एक स्टूपिड बनने और एक जोकर बनने में मजा आता है. मैं खुद पर हंस सकता हूं."
हिंदुस्तानी भाऊ पर भड़की 'Bigg Boss-7' की विनर, पारस और तहसीन का मजाक उड़ाने पर यूं लगाई फटकार
बता दें कि एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी बीते साल नवंबर में हुई थी. दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं. उनकी यह अपकमिंग फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्डकप के दौरान भारत को मिली जीत पर आधारित है. फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी. शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 83 के जरिए पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं