विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2021

जोधपुर एयरपोर्ट पर आलिया भट्ट को भीड़ से प्रोटेक्ट करते दिखे रणबीर कपूर, देखें Photos

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ये तस्वीरें सुर्खियों में हैं.

जोधपुर एयरपोर्ट पर आलिया भट्ट को भीड़ से प्रोटेक्ट करते दिखे रणबीर कपूर, देखें Photos
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में जोधपुर पहुंचे हैं. इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स पेज द्वारा शेयर किए जा रहे हैं. चर्चा है कि दोनों अपना वेडिंग वेन्यू भी देख रहे हैं. इसी बीच कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें रणबीर कपूर फैन्स (Ranbir Kapoor) से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को प्रोटेक्ट करते दिख रहे हैं. दरअसल, जोधपुर एयरपोर्ट में दोनों के पहुंचते ही फैन्स की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए जमा हो गई. इस दौरान सभी सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन तभी रणबीर को लगा कि आलिया असहज महसूस कर रही हैं और उन्होंने उन्हें प्रोटेक्ट करना शुरू कर दिया.

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जहां ब्लैक आउटफिट में बेहद हैंडसम दिख रहे थे तो वहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी व्हाइट शर्ट जीन्स में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. बता दें कि रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर दोनों सितारे जोधपुर पहुंचे थे. उनके यहां पहुंचते ही दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं. लेकिन ऑफिशियल तौर पर दोनों के परिजनों की तरफ से ऐसा कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास 'एनिमल' 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्में हैं. आखिरी बार वो संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में नजर आए थे. वहीं, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. जल्द ही वो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और एस एस राजमौली 'आरआरआर' में दिखेंगी. बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार साथ काम कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Jodhpur Airport, Ranbir Kapoor Protected Alia Bhatt, Ranbir Kapoor And Alia Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com