मेहंदी वो खास चीज है, जिसके बिना खुशी का मौका अधूरा है. शादी-ब्याह और त्यौहारों पर हाथों में सजी पिया के नाम से लेकर अपनी मनपसंद स्टाइल की मेहंदी देखकर खुशी अलग ही होती है. लेकिन क्या आपने मेहंदी का महत्व बयां करने वाला वो गाना सुना है, जिसमें सिंगर जसपिंदर नरुला की आवाज ने खुशी के मौके पर दिल का दर्द बयां कर दिया था. 25 साल पहले आया यह गाना आज भी फैंस के बीच पॉपुलर है, जिसमें प्रीति जिंटा ही नहीं बल्कि धर्मेंद्र की बहू दीप्ति भटनागर भी नजर आई थीं. आइए आपको बताते हैं इस गाने के बारे में...
25 साल पुराना मेहंदी का गाना
मेहंदी के जिस 25 साल पुराने गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं वह है 2001 में आई फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके का मेहंदी मेहंदी गाना. इसे जसपिंदर नरुला ने गाया था. जबकि दीप्ति भटनागर पर फिल्माया गया है. इसके अलावा प्रीति जिंटा भी नजर आई थीं. इस गाने का म्यूजिक अनु मलिक ने कंपोज किया था.
मेहंदी मेहंदी गाने के बोल
बंद मुट्ठी में दिल को छुपाए बैठे हैं
है बहाना कि मेहंदी लगाए बैठे हैं
टूट के डाली से हाथों पे बिखर जाती है
ये तो मेहंदी है...
ये तो मेहंदी है, मेहंदी तो रंग लाती है
टूट के डाली से हाथों पे बिखर जाती है
लोग बागों से इसे तोड़ के ले आते हैं
और पत्थर पे इसे शौक़ से पिसवाते हैं
फिर भी होंठों से...
फिर भी होंठों से इसके "उफ़" तलक ना आती है
अपने रस-रंग से इस दुनिया को सजाना है
काम मेहंदी का तो गैरों के काम आना है
अपनी खुशबू से...
अपनी खुशबू से ये सहराओं को महकाती है
ये तो मेहंदी है...
हां, बंद मुट्ठी में दिल को
छुपाए बैठे हैं
है बहाना कि मेहंदी लगाए बैठे हैं
ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हुए कान्हा की भक्ति में लीन, कृष्ण दास के कीर्तन में हरि राम जपते आए नजर
मेहंदी गाना करता है दर्द बयां
जसपिंदर नरुला द्वारा गाए गए मेहंदी मेहंदी गाने में गोदभराई का खुशी का पल तो है. लेकिन इसमें दर्द छिपा है. दरअसल, यह फिल्म सरोगेसी पर आधारित है, जिसमें एक वैश्या को सरोगेट मदर सलमान खान और रानी मुखर्जी का किरदार बनाता है. इस किरदार को प्रीति जिंटा ने निभाया है, जिसे सलमान खान से प्यार हो जाता है.
ये भी पढे़ं- 57 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म, जब पहली बार दिखी थी किशोर कुमार और राजेश खन्ना की जुगलबंदी, 7 के सात गाने सदाबहार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं