विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायण पर धांसू रिएक्शन, 'शानदार रावण, टीवी सीरियल जैसे सीन, फीका म्यूजिक, कार्टून जैसे राक्षस'

4000 करोड़ की रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की रामायण को लेकर एक्स एकाउंट वेंकी रिव्यू ने शुरुआती विचार रखे हैं. उन्होंने फिल्म की अच्छी और बुरी दोनों बातें गिनाई हैं.

4000 करोड़ की रामायण पर धांसू रिएक्शन, 'शानदार रावण, टीवी सीरियल जैसे सीन, फीका म्यूजिक, कार्टून जैसे राक्षस'
रामायण रिएक्शन 'फिल्म के कुछ सीन शानदार, इसमें किया गया भारी इन्वेस्टमेंट साफ दिखता है'
NDTV

रामायण का अमेरिका में शो हो चुका है. अब फिल्म दिखा दी गई है तो इस पर रिएक्शन आने भी स्वाभाविक हैं. हालांकि अभी एम्बार्गो लागू है तो क्रिटिक्स कुछ भी खुल्लम-खुल्ला तो नहीं लिख सकते. लेकिन दबी जुबान में ही सही और फर्स्ट इम्प्रेशन बताकर ही फिल्म का रिव्यू कर दे रहे हैं. रिव्यू ना भी कहें तो उसकी झलक तो दे ही रहे हैं. सोशल मीडिया एकाउंट वेंकी रिव्यूज ने भी फिल्म की अच्छी-बुरी बातों कतो रामायाण के फर्स्ट इम्प्रेशन में बताया है. उनको फिल्म कहीं-कहीं टीवी सीरियल जैसी लगी है. म्यूजिक को तो उन्होंने रिजेक्ट ही कर दिया है और इसके साथ ही कुछ असुरों को उन्होंने कार्टून जैसा बताया है. आइए जानते हैं कैसी है फिल्म की पहली छाप. 

4000 करोड़ की रामायण टीवी सीरीयल जैसी, धांसू रावण, फीका म्यूजिक

एक्स एकाउंट वेंकी रिव्यूज ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "रामायण, शुरुआती विचार: यह एक बहुत ही बड़े पैमाने पर बनी महत्वाकांक्षी फिल्म है, और इसके पीछे की गई मेहनत साफ नजर आती है. फिल्म की टीम काफी हद तक रामायण के मूल कथानक पर टिकी रहती है, लेकिन इसमें ड्रामा और भावनाओं के बजाय भव्यता और एक्शन पर ज्यादा जोर दिया गया है. इस वजह से कहानी के कुछ हिस्से फीके लगते हैं और कभी-कभी तो किसी टीवी सीरियल जैसे महसूस होते हैं. फिल्म का दूसरा भाग भी कहीं-कहीं खिंचा हुआ लगता है, जिसकी एक वजह यह है कि पहला भाग कहां खत्म होता है; यहां कम कंटेंट को लंबे-लंबे एक्शन दृश्यों के जरिए खींचने की कोशिश की गई है, जिनका कोई खास असर नहीं पड़ता.

Ramayana Review In Hindi: रणबीर-यश-साई की रामायण के फर्स्ट रिव्यू आए सामने, जानें कैसी है 4000 करोड़ की महागाथा?

रावण के रूप में यश फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण हैं और उन्होंने शानदार काम किया है, खासकर अपने इंट्रो वाले सीन में. राम और सीता के किरदार में रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने अच्छा काम किया है, हालांकि उनके किरदारों में जो दिव्य आभा और भावनात्मक गहराई होनी चाहिए, वह हमेशा पूरी तरह से पर्दे पर नहीं उभर पाती.

फिल्म के कुछ सीन बहुत ही शानदार हैं और इसमें किया गया भारी इन्वेस्टमेंट साफ दिखता है, लेकिन कुछ सीन में साफ पता चलता है कि इन्हें स्टूडियो या ग्रीन स्क्रीन पर शूट किया गया है. साथ ही, कुछ असुर (राक्षस) भी कार्टून जैसे लगते हैं. फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसका म्यूजिक है. रामायण जैसी कहानी में संगीत के जरिए दिव्यता और भावनाओं को गहराई से पेश किया जाना चाहिए था, लेकिन यहां भारतीय और हॉलीवुड संगीत का जो मिश्रण तैयार किया गया है, वह कुछ ही दृश्यों को छोड़कर बाकी जगह पूरी तरह से बेअसर साबित होता है.

फिल्म की महत्वाकांक्षा और इसके भव्य पैमाने की तारीफ होनी चाहिए. यह निश्चित रूप से देखने लायक है और हाल के समय में बनी कुछ अन्य फिल्मों से बेहतर है, लेकिन यह दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरती. कुल मिलाकर, यह एक मिली-जुली फिल्म है जिसमें और भी बेहतर होने की काफी गुंजाइश थी. रेटिंग के साथ पूरा रिव्यू बाद में, मेरे अपने अंदाज में आएगा (अभी रिव्यू एम्बार्गो है)."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Review, Yash, Hindi News, Entertainment, Ranbir Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com