विज्ञापन

Ramayana Review In Hindi: रणबीर-यश-साई की रामायण के फर्स्ट रिव्यू आए सामने, जानें कैसी है 4000 करोड़ की महागाथा?

Ramayana Review In Hindi: रणबार कपूर, यश और साई पल्लवी की 4000 करोड़ की फिल्म रामायण के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं. जानें क्या कह रही है जनता, पढ़ें फिल्म का रिव्यू.

Ramayana Review In Hindi: रणबीर-यश-साई की रामायण के फर्स्ट रिव्यू आए सामने, जानें कैसी है 4000 करोड़ की महागाथा?
Ramayana Review In Hindi: जानें कैसी है रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की 4000 करोड़ की रामायण
NDTV
नई दिल्ली:

Ramayana First Review in Hindi: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल की 4000 करोड़ के बजट वाली फिल्म रामायण के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं. फिल्म का अमेरिका के लॉस एंजिलिस में प्रीमियर हुआ है और इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर इसे लेकर वीडियो और पोस्ट शेयर की जा रही हैं. इस तरह रिलीज आठ दिन पहले ही रामायण को लेकर दुनियाभर से रिएक्शन आॉने शुरू हो गए हैं. रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर्स में नमित मल्होत्रा शामिल हैं. आइए जानते हैं रामायण के सबसे पहले आने वाले रिव्यू में दर्शक क्या कह रहे हैं और इंटरनेशनल क्रिटिक्स की क्या राय है?

रामायण फर्स्ट रिव्यू इन हिंदी | Ramayana First Review in Hindi

'रामायण' के फर्स्ट रिव्यू में क्या निकला?

सोशल मीडिया पर राहुल गुप्ता एकाउंट से एक रिव्यू शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि उनका एक दोस्त अमेरिका में फिल्म देख रहा है और उसने इंटरवल तक का किस्सा बताया है. इसमें लिखा है, "यश का काम वाकई शानदार है! स्क्रीन पर उनका आक्रामक अंदाज, गहरे भाव और दमदार एक्टिंग एक अलग ही ऊर्जा भर देते हैं. जब भी वे स्क्रीन पर आते हैं, तो सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. 

रणबीर कपूर का काम तो बिल्कुल अलग लेवल का है. भगवान राम के किरदार में उनका शांत स्वभाव, सूक्ष्म भाव और भावनाओं की गहराई असाधारण है. प्रभाव डालने के लिए उन्हें जोर-शोर से अभिनय करने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके VFX और विजुअल्स बेहद शानदार हैं, और बैकग्राउंड स्कोर इस अनुभव को और भी गहरा बना देता है. सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे धर्म और रामायण की पवित्र कथा को कितनी खूबसूरती और सम्मान के साथ पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें: रामायण में शामिल हुआ 28 साल पुराना अंग्रेजी गाना, म्यूजिक पर झूमते दिखे 'रावण' यश

और साई पल्लवी, क्या कमाल की कलाकार हैं!  उनका ग्रेस, भाव और स्क्रीन पर मौजूदगी लाजवाब है. उन्हें मिल रही हर तारीफ के वे हकदार हैं. फिल्म का पैमाना, कलाकारों का अभिनय, संगीत और विजुअल प्रेजेंटेशन 'रामायण' को सच में बहुत खास बनाते हैं. यह एक ऐसी फिल्म है जो भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर एक नए मुकाम पर ले जा सकती है. इसमें इतिहास रचने की पूरी क्षमता है. फिल्म देखने के बाद अमेरिका में रहने वाले मेरे एक दोस्त ने यह रिव्यू साझा किया है."

विदेशी फिल्म क्रिटिक ने क्या कहा?

वहीं एक और रिव्यू सोशल मीडिया पर आया है, 'फिल्म देखकर बाहर निकलते ही मेरे लिए अपनी प्रतिक्रिया शब्दों में बयां करना मुश्किल हो गया. मैंने आज तक सिनेमाई दुनिया में ऐसा कुछ नहीं देखा. कुछ लोगों को यह बात पसंद आएगी, कुछ को नहीं, लेकिन यह फिल्म सचमुच अलग है. जब इसका ट्रेलर आया था, तभी उत्सुकता बढ़ गई थी, मगर फिल्म ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा प्रभावित किया. 

मैं चाहता था कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन न करे, बल्कि कुछ सिखाए भी, और इसने वही किया. लोग हमेशा कहते हैं कि रामायण केवल एक कहानी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, इतिहास और आस्था का प्रतीक है. इस फिल्म को देखते हुए मुझे वैसा ही एहसास हुआ जैसा 2001 में पहली बार 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' देखते समय हुआ था. इसका पैमाना भव्य है, दृश्य अद्भुत हैं और राम का चरित्र बेहद प्रभावशाली है.

सबसे हैरान करने वाली बात इसका अंत है. बिना कोई स्पॉइलर दिए इतना कहूंगा कि स्क्रीन ब्लैक होते ही मेरे मुंह से अनायास निकला, 'नहीं!' मैं पूरी तरह स्तब्ध था. अब अगले भाग का इंतजार और भी मुश्किल हो गया है.'

बता दें कि नितेश तिवारी की रामायण भारत में 5 नवंबर को रिलीज हो रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Review In Hindi, Ramayana Review, Ranbir Kapoor, Yash, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com