विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के इस भजन को सुनकर बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर करते हैं दिन की शुरूआत, KBC में बताया रामायण कनेक्शन का किया खुलासा

केबीसी में रणबीर कपूर ने रणबीर कपूर ने रिश्तों की मजबूत नींव पर खुलकर बात की और कहा- जब से मेरी बेटी राहा पैदा हुई है, ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा है. 

अमिताभ बच्चन के इस भजन को सुनकर बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर करते हैं दिन की शुरूआत, KBC में बताया रामायण कनेक्शन का किया खुलासा
केबीसी में पहुंची रामायणम् की टीम, रणबीर कपूर ने बताया राहा के सुनते हैं बिग बी का भजन
Instagram
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायणम् के रिलीज होने में बस 4 दिन बाकी है, जिसके चलते फिल्म की कास्ट प्रमोशन में बिजी हैं. इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति यानी केबीसी के दिवाली स्पेशल एपिसोड में एक मजबूत रिश्ते की बुनियाद के बारे में अपने विचार शेयर करते हुए नजर आए. उन्होंने प्यार, विश्वास और सम्मान को सार्थक रिश्तों को बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया. रिश्तों को मजबूत बनाए रखने वाले मूल्यों पर बात करते हुए रणबीर ने कहा कि दोस्ती हर रिश्ते की असली नींव होती है. इसी के साथ उन्होंने बेटी राहा का भी जिक्र किया और बताया कि वह अमिताभ बच्चन के भजन को सुनकर दिन की शुरूआत करते हैं, जिसका कनेक्शन रामायण से है. 

रणबीर कपूर ने कही ये बात 

रिश्तों को मजबूत बनाए रखने वाले मूल आधार के बारे में अपने विचार साझा करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, “हमारे रिश्ते की जो नींव है, जो जड़ है, वह दोस्ती है. मैं हमेशा से यह मानता हूं कि प्रेम एक रिश्ते को जोड़ता है, विश्वास एक रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान एक रिश्ते को कायम रखता है. मेरे विचार से ये किसी भी रिश्ते के महत्वपूर्ण आधार हैं, सर.” महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत के दौरान रणबीर ने यह भी बताया कि वह अपनी सुबह की शुरुआत वरिष्ठ अभिनेता द्वारा गाए गए हनुमान चालीसा को सुनकर करते हैं.

ये भी पढ़ें- नई नवेली दुल्हनों के लिए है 27 साल पुराना गाना, चांद तारों से लेकर पति का इंतजार माधुरी दीक्षित, अलका याग्निक की बेसुध करने वाली आवाज

रणबीर कपूर और राहा का रामायण कनेक्शन

उन्होंने कहा, “जब से मेरी बेटी राहा पैदा हुई है, ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा है, जब हमने सुबह की शुरुआत आपके गाए हुए हनुमान चालीसा से नहीं की हो.” रणबीर की इस बात को सुनकर अमिताभ बच्चन ने गर्मजोशी से प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “वाह, क्या बात है!” अभिनेता के इन विचारों पर शो में मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी इस भावनात्मक पल पर अपनी खुशी जाहिर की.

दीवाली स्पेशल एपिसोड इस दिन होगा प्रसारित

दिवाली और महाकाव्य रामायण पर आधारित यह विशेष एपिसोड भक्ति, सांस्कृतिक भव्यता और भावनात्मक पलों का अनूठा संगम पेश करने का वादा करता है. इस खास एपिसोड में अभिनेत्री साई पल्लवी और अभिनेता रवि दुबे भी रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे. यह कार्यक्रम आस्था और परंपरा से जुड़ी प्रस्तुतियों और बातचीत के जरिए रोशनी के त्योहार दिवाली का जश्न मनाएगा. कौन बनेगा करोड़पति का दिवाली विशेष एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा. 

ये भी पढ़ें- 57 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म, जब पहली बार दिखी थी किशोर कुमार और राजेश खन्ना की जुगलबंदी, 7 के सात गाने सदाबहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raha Kapoor, Amitabh Bachchan, Ranbir Kapoor, KBC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com