विज्ञापन

100 देशों में 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की रामायण, अमेरिका में प्रीमियर पर थिएटर हाउसफुल

100 देशों में 50 हजार स्क्रीन्स पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल की फिल्म रामायण रिलीज होगी. आइए जानते हैं कैसा रहा इसका अमेरिकी प्रीमियर और नमित मल्होत्रा ने क्या कहा?

100 देशों में 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की रामायण, अमेरिका में प्रीमियर पर थिएटर हाउसफुल
100 देशों की 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रामायण, अमेरिका में प्रीमियर पर हाउसफुल शो
NDTV
नई दिल्ली:

'रामायण' दुनिया भर के 100 से अधिक देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है. इसके जरिए देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुँचाया जाएगा. नमित मल्होत्रा निर्मित और नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. इस व्यापक अंतरराष्ट्रीय पहुंच के जरिए दुनियाभर के दर्शकों को भारत की सबसे अनमोल कहानियों में से एक को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे.

लॉस एंजिलिस प्रीमियर में खूब मिली तारीफ

वहीं, लॉस एंजिलिस में प्रीमियर के बाद 'रामायण: राइज़ ऑफ अ लेजेंड' को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली. दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की भव्यता, कलाकारों के अभिनय और शानदार विजुअल्स की जमकर तारीफ की. दर्शक फिल्म के शानदार वीएफएक्स, प्रभावशाली बैकग्राउंड म्यूजिक और पवित्र महाकाव्य को सम्मान के साथ पर्दे पर पेश करने के तरीके से खास तौर पर प्रभावित हुए. साई पल्लवी की खूबसूरती, भाव-भंगिमाओं और स्क्रीन प्रेजेंस की भी खूब तारीफ हो रही है. वहीं, रणबीर कपूर और यश के अभिनय को भी दर्शकों ने सराहा है.

ये भी पढ़ें: Ramayana Review In Hindi: रणबीर-यश-साई की रामायण के फर्स्ट रिव्यू आए सामने, जानें कैसी है 4000 करोड़ की महागाथा?

खचाखच भरा हुआ था अमेरिका का थिएटर

इस प्रीमियर के लिए वेन्यू के अंदर लोगों में उत्साह की लहर देखने मिली. बता दें कि डेविड गेफेन थिएटर में 945 मेहमानों के बैठने के लिए सीट्स हैं, लेकिन लोगों की भीड़ इतनी थी कि हर सीट भर चुकी थी और फिर भी सीट्स कम पड़ गई. हॉलीवुड गेस्ट्स, इंटरनेशनल मीडिया और इनफ्लुएंसर्स के साथ सिनेफिल्स को इंग्लिश भाषा में पेश किए गए महागाथा का अनुभव करने के लिए एक साथ आते हुए देखा गया. 

नमित मल्होत्रा ने इस मौके पर कहा, 'जय श्री राम. आप सभी के यहां आने के लिए धन्यवाद. मैंने आप में से कई लोगों को बाहर देखा. आप सभी रंग-बिरंगे भारतीय कपड़ों में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं. आज का दिन मुमकिन हो पाना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.'

रामायण रिलीज डेट

नितेश तिवारी निर्देशित और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज़ द्वारा आठ बार ऑस्कर जीत चुकी कंपनी डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से निर्मित ‘रामायण' को दो भागों में बनाया गया है. फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा. भारत में यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म आईमैक्स में भी रिलीज होगी. भारत को छोड़कर दुनियाभर में इसका वितरण सोनी पिक्चर्स करेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म का वितरण करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Movie, Ramayana 2026, Hindi News, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com