विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2022

रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में इतनी टाइट सिक्यूरिटी के साथ पहुंचे आकाश अंबानी, लोग बोले- इसे कहते हैं ठाठ...देखें VIDEO 

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी शाही ठाठ के साथ एक्टर की बर्थडे पार्टी को अटेंड करने पहुंचे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में इतनी टाइट सिक्यूरिटी के साथ पहुंचे आकाश अंबानी, लोग बोले- इसे कहते हैं ठाठ...देखें VIDEO 
40 के हुए रणबीर कपूर
नई दिल्ली:

आज यानी 28 अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. शादी के बाद यह रणबीर कपूर का पहला जन्मदिन है. इस बार अपने जन्मदिन को अभिनेता ने बेहद ही खास तरीके से सेलिब्रेट किया. रणबीर ने जन्मदिन के मौके पर एक बर्थडे पार्टी रखी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज को देखा गया. कल देर रात कई सितारे तोहफों के साथ एक्टर के घर पहुंचे. इस दौरान के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी शाही ठाठ के साथ एक्टर की बर्थडे पार्टी को अटेंड करने पहुंचे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

रणबीर कपूर के बर्थडे बैश में आकाश अंबानी की ग्रैंड एंट्री ने सबका ध्यान उनकी ओर खींच लिया. आकाश अंबानी रणबीर कपूर के क्लोज फ्रेंड हैं और लगभग हर फंक्शन में वे नजर आते हैं. ऐसे में रणबीर के खास दोस्त आकाश अंबानी ने एक्टर के बर्थडे पार्टी में धमाकेदार एंट्री मारी. इस दौरान आकाश अंबानी के साथ कई सिक्यूरिटी गार्ड्स नजर आए. वीडियो में आप देख सकते हैं कि आकाश अंबानी की गाड़ी के आगे-पीछे भी कई गाड़ियां हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है. 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "असली ठाठ तो इनके हैं". तो एक अन्य ने लिखा है, "इतनी सिक्यूरिटी किस लिए भाई". वहीं एक और यूजर लिखते हैं, "इतनी टाइट सिक्यूरिटी लेकर रणबीर के घर जाने की जरूरत नहीं है". बता दें, आकाश अंबानी के अलावा रोहित धवन, शाहीन भट्ट, करण जोहर, अयान मुखर्जी जैसे सितारों ने भी रणबीर के बर्थडे पार्टी में शिरकत की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor Birthday, Akash Ambani, Akash Ambani In Ranbir Kapoor Birthday Party, Akash Ambani Viral Vide, Akash Ambani Tight Security, Alia Bhatt, Ranbir Kapoor 40th Birthday, Ranbir Kapoor Birthday Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com